264
Shanidev favourite Zodiac Sign: शनिदेव यानी न्याय के देवता। ज्योतिष शास्त्र में उन्हें यही उपाधि दी गई है। लोगों के कर्मों का हिसाब किताब करने की जिम्मेदारी शनि भगवान के ही कंधों पर है। ऐसा कहा जाता है कि जिस भी कुंडली में इनका वास होता है उससे ज्यादा शक्तिशाली और मजबूत कोई नहीं। उनके राजा बनने के योग भी होते हैं या यूं कह लें वो बेशुमार धन और समृद्धि अर्जित करते हैं।
वहीं, दूसरी ओर शनिदेव की कृपा जिस कुंडली पर कम होती है उन्हें जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए कहते हैं कि अच्छे कर्म करो ताकि कर्मदाता मेहरबान हो जाए। ऐसी शनिदेव की 3 प्रिय राशियां हैं जिनपर उनकी शुभ दृष्टि बनी रहती है। इन राशि के लोगों को करियर में उच्च पद प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है। इन राशियों को साढ़ेसाती के दौरान भी कम ही कष्ट मिलते हैं। आइए जानते हैं शनिदेव की प्रिय राशियां कौनसी हैं।
ये हैं शनिदेव की प्रिय राशियां:
- कुंभ: ये शनिदेव की पसंदीदा राशियों में से एक है। इस राशि के लोगों को करियर में सफलता, समृद्धि और संतुलन मिलता है। कहते हैं कि इन्हें जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती क्योंकि इनपर शनि भगवान अपनी कृपा हमेशा बनाए रखते हैं।
- तुला: तुला राशि पर भी शनिदेव की काफी महिमा रहती है। इस राशि के जातक जिस भी काम में अपना हाथ डालते हैं वो जरूर सफल होता है। शनिदेव कर्मदाता हैं और इस राशि के लोग कर्मठ। यही वजह है कि साढ़ेसाती के वक्त भी इन्हें ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता।
- मकर: इस राशि पर भी शनि की दृष्टि सदैव बनी रहती है। इस राशि के जातकों को हर काम में सफलता तो मिलती ही है, साथ ही, जीवन में भी कम संघर्ष करने पड़ते हैं। नौकरी, बिजनेस या कुछ भी जिस क्षेत्र में ये अपना हाथ आजमाते हैं इनके हाथ सिर्फ सफलता ही लगती है।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।