September Sun Transit 2025 : सूर्य संक्रांति में वृश्चिक राशि वालों को अधिक स्रोतों से मिलेगा लाभ, धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी कराएगी मानसिक शांति की अनुभूति

September Sun Transit 2025 : 17 सितम्बर को सूर्य देव अपनी राशि सिंह को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अक्टूबर तक वहीं विराजमान रहेंगे। इस अवधि में आर्थिक उन्नति, कार्यक्षेत्र में सफलता और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि की प्रबल संभावना रहेगी। साथ ही धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।

September Sun Transit  2025 : 17 सितम्बर को सूर्य देव अपनी राशि सिंह को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अक्टूबर तक वहीं विराजमान रहेंगे। सूर्य का यह परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए कई सकारात्मक अवसर लेकर आ रहा है। इस अवधि में आर्थिक उन्नति, कार्यक्षेत्र में सफलता और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि की प्रबल संभावना रहेगी। साथ ही धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे जीवन में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सूर्य देव वृश्चिक राशि वालों को इस परिवर्तन से क्या सीख और परिणाम देने वाले हैं, आइए जानते हैं पंडित शशिशेखर त्रिपाठी (Pandit Shashishekhar Tripathi) द्वारा।

अधिक स्रोतों से लाभ मिलने की है संभावना

सूर्य का यह परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए अत्यंत सकारात्मक सिद्ध होगा। इस दौरान आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना रहेगी और आपकी आमदनी में अचानक वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। मानसिक रूप से आप काफी व्यस्त रहेंगे। यदि आपने कामकाज को लेकर स्पष्ट लक्ष्य तय किए हैं, तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और वह आपके सामने स्वयं को असहाय महसूस करेंगे। आपका मन दान, धर्म और पुण्य के कार्यों में विशेष रूप से लगेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी करने से आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होगी। भजन-कीर्तन सुनना इस समय आपके मन को और अधिक सुकून देगा। 

Related Post

नेटवर्किंग सक्रिय रखने से होगा लाभ

वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलने से जीवन में प्रगति होगी और लाभ भी अर्जित करेंगे। नेटवर्किंग को सक्रिय रखना आपके लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगा, क्योंकि इसी दौरान कोई बड़ी उपलब्धि आपके हाथ लग सकती है। विद्यार्थियों को चाहिए, कि वह मेहनत से पीछे न हटें। निरंतर प्रयास और अध्ययन से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। 

आत्मविश्वास और संबंध होंगे मजबूत

सुबह जल्दी उठने और नियमित दिनचर्या अपनाने से कार्यक्षमता बढ़ेगी। पारिवारिक दृष्टि से अपने पिता का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें। उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन आपके जीवन में शुभ परिणाम देंगे। प्रमोशन और स्वास्थ्य सुधार के लिए प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करना आपके लिए विशेष लाभकारी रहेगा। आप अपने लोगों पर विश्वास करेंगे और वह भी हर मुश्किल में आपके साथ खड़े रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास और संबंध दोनों मजबूत होंगे।

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026