Categories: धर्म

तीन ताली से महादेव को कैसे खुश करें? सावन में यह आसान उपाय जरूर करें

Spiritual Benefits of Clapping: सावन का महीना भगवान शिव को सबसे प्रिय माना जाता है। इस महीने में लोग व्रत रखते हैं, जल चढ़ाते हैं, मंत्र बोलते हैं और तरह-तरह के उपाय करते हैं ताकि शिवजी प्रसन्न हों। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि सिर्फ तीन बार ताली बजाकर भी भगवान शिव को खुश किया जा सकता है।

Published by

Spiritual Benefits of Clapping: सावन का महीना भगवान शिव को सबसे प्रिय माना जाता है। इस महीने में लोग व्रत रखते हैं, जल चढ़ाते हैं, मंत्र बोलते हैं और तरह-तरह के उपाय करते हैं ताकि शिवजी प्रसन्न हों। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि सिर्फ तीन बार ताली बजाकर भी भगवान शिव को खुश किया जा सकता है। यह उपाय जितना छोटा है, उतना ही असरदार भी होता है।

आइए जानते हैं कि VastuguruManyyaa (Manyyaa Adlakkha) के अनुसार इस उपाय के बारे में जानते हैं।

तीन ताली का मतलब क्या होता है?

तीन ताली का मतलब पूजा के समय दोनों हाथों से तीन बार ताली बजाना है। यह कोई खेल या शोर नहीं होता बल्कि सच्ची श्रद्धा से किया गया एक भाव है, जिससे आपकी भक्ति और भी गहरी हो जाती है। ताली की आवाज वातावरण में एक पॉजिटिव एनर्जी फैलाती है और मन को शांत करती है। माना जाता है कि इससे भगवान तक आपकी पूजा जल्दी पहुंचती है।

कब और कैसे करें यह उपाय?

अगर आप रोज सुबह या शाम को भगवान शिव की पूजा करते हैं तो शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय या “ॐ नमः शिवाय” मंत्र बोलते हुए आप तीन बार ताली बजा सकते हैं। ताली बजाते वक्त मन और ध्यान पूरी तरह भगवान शिव पर होना चाहिए। यह छोटी-सा काम आपकी पूजा को सफल बना देती है। सावन में यह उपाय और भी ज्यादा फलदायक होता है।

क्या सच में सावन के महीने में नॉन-वेज खाने से लगेगा महापाप? शास्त्रों के बाद अब विज्ञान ने भी दी इंसान को चेतावनी, दुनिया की तबाही का कारण बनेगा इसका सेवन!

तीन ताली का महत्व

पुरानी मान्यताओं के अनुसार ताली सिर्फ हाथ बजाने का काम नहीं करती, यह मन, वचन और कर्म इन तीनों का एक साथ शिव को अर्पण करने का तरीका होती है। जब आप मन से भगवान को याद करते हैं, वचन से उनका नाम लेते हैं और हाथों से ताली बजाते हैं, तब ये तीनों मिलकर आपकी भक्ति को पूर्ण बनाते हैं। इसी वजह से इस उपाय को धार्मिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

Related Post

ताली से घर में आती है पॉजिटिव एनर्जी

ताली बजाने से घर के माहौल में पॉजिटिव एनर्जी आती है। माना जाता है कि इसकी आवाज से आसपास की नेगेटिव पावर दूर हो जाती हैं। जब आप पूजा के समय ताली बजाते हैं, तो आपका मन भी शांत होता है और ध्यान भटकता नहीं। ऐसे में शिवजी की कृपा जल्दी मिलती है। साथ ही यह उपाय घर में शांति, धन और खुशहाली लाने में भी मदद करता है।

रविवार के दिन जरूर पहनें इस रंग के कपड़े… जीवन में फूलों की तरह महकेंगी खुशियां, बड़े से बड़ा संकट भी जाता है टल!

सावन में इस उपाय का असर क्यों बढ़ जाता है?

सावन भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना होता है। इस महीने में की गई हर पूजा और उपाय का फल कई गुना अधिक मिलता है। जब आप सावन में श्रद्धा से तीन बार ताली बजाकर पूजा करते हैं, तो यह सीधा शिवजी के मन को छूता है। कई लोग बताते हैं कि इस उपाय से उनके अटके हुए काम बनने लगे, घर में शांति आई और बीमारियां भी दूर हुईं।

ध्यान रखें ये बात

इस उपाय को करते वक्त यह ध्यान रखें कि आपका मन भगवान में ही लगा हो। पूजा के समय बातों में न उलझें या मोबाइल में ध्यान ना दें। अगर मन में गुस्सा, लालच या किसी के लिए बुरा विचार हो तो उसका असर पूजा पर पड़ सकता है। इसलिए ताली पूरी भक्ति और सच्चाई से बजाएं तभी इसका असर दिखेगा।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

Indian Railway: होली पर रेलवे का मेगा तोहफा! 1400 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की मौज ही मौज

Holi 2026: इस होली के त्योहार के दौरान यात्रियों को आरामदायक और बिना किसी परेशानी…

February 6, 2026

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते…

February 5, 2026

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जिन्हें 'भाभीजान'…

February 5, 2026

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026

IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए IAS, IPS की सैलरी, पद और सरकारी सुविधाएं

IAS Salary and facilities: युनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की…

February 5, 2026