Categories: धर्म

Rama Ekadashi 2025: रमा एकादशी 17 अक्टूबर को है, यहां जानें शुभ मुहूर्त, उपाय और मंत्र

Rama Ekadashi 2025: रमा एकादशी का व्रत इस साल 17 अक्तूबर को रखा जाएगा. ये व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है. इस एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की एक साथ पूजा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है.

Published by Shivi Bajpai

Rama Ekadashi 2025 Ka Mehtav: एकादशी के व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की ग्यारवहीं तिथि को एकादशी का व्रत रखा जाता है. एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है. तो आइए जानते हैं कि रमा एकादशी पर भगवान विष्णु की किस तरह पूजा करें, किन मंत्रों का जाप करें और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

रमा एकादशी का शुभ मुहूर्त (Rama Ekadashi Shubh Muhurat 2025)

वैदिक पंचांग के अनुसार, रमा एकादशी का व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. एकादशी तिथि की शुरुआत 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 17 अक्टूबर को 11 बजकर 12 मिनट तक रहेगी. 17 अक्टूबर को उदयातिथि मान्य रहेगी, इसलिए इस दिन रमा एकादशी का व्रत रखा जाएगा.

रमा एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:43 से दोपहर 12:29 तक
अमृत काल मुहूर्त- सुबह 11:26 से दोपहर 01:07 तक
पारण का समय- 18 अक्टूबर 2025, सुबह 06:24 से 08:41 तक

Diwali 2025: जानें दिवाली पर दीपक जलाने का सही तरीका, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष

रमा एकादशी पर करें ये उपाय (Rama Ekadashi Upay)

रमा एकादशी पर काली चीटियों को आटा या चीनी खिलाने से रुके हुए कार्य पूर्ण होते हैं.

Related Post

रमा एकादशी पर मां लक्ष्मी की पूजा में मखाना, खीर, कमल और कौड़ी को अर्पित करना शुभ माना जाता है. 

सुख-समृद्धि पाने के लिए रमा एकादशी पर लोहे के पात्र में जल भरकर उसमें घी, चीनी और दूध को मिलाएं. फिर जल को पीपल के वृक्ष की जड़ के पास अर्पित करें

आर्थिक परेशानी से मुक्ति पाने के लिए रमा एकादशी पर श्री सूक्त का पाठ करें और मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें.

Diwali Rangoli Designs: क्या दिवाली रंगोली में लक्ष्मी जी के पदचिह्न बनाना शुभ है या अशुभ? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

Shivi Bajpai

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026