Categories: धर्म

क्या रक्षा बंधन पर लगेगा ग्रहण? जानें सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का सच…आखिर क्या है श्रावण पूर्णिमा पर ग्रहों का हाल?

Chandra Grahan 2025: 9 अगस्त को रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। लेकिन क्या यह बात सच है कि नहीं इसके बारे में हम आपको इस खबर में बताने जा रहे हैं।

Published by Preeti Rajput

Chandra Grahan 2025: आज रक्षाबंधन का त्यौहार 9 अगस्त शनिवार को मनाया जा रहा है।इस दिन को लेकर सोशल मीडिया पर कई खबरे सुर्खियां बटोर रही हैं। खबर है कि आज रक्षाबंधन 9 अगस्त को चंद्र ग्रहण लग रहा है। यहां तक की लोगों ने सूतक काल और राशियों पर प्रभाव के बारे में भी बात की है। लेकिन हम आपको सच बताते हैं कि चंद्र गहण आज के दिन नहीं लग रहा है। सोशल मीडिया पर झूठी खबरे वायरल हो रही हैं।

इस वजह से हो रही कन्फ्यूजन

चंद्र ग्रहण लगने की कन्फ्यूजन इस कारण हो रही है, क्योंकि रक्षा बंधन का त्यौहार पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। पूर्णिमा पर ही चंद्र ग्रहण लगता है। लेकिन हर बार ऐसा हो यह जरूरी नहीं है। हर रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण नहीं लगता है। केवल कुछ ही विशेष परिस्थितियों में ही चंद्र ग्रहण लगता है।

दो बार लगेगा चंद्र ग्रहण

द्रिक पंचांग के मुताबिक, इस साल दो बार चंद्र ग्रहण लगेगा। पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को फाल्गुन पूर्णिमा पर लगा था। यह कई देशों में दिखाई दिया था जैसे- भारत, श्रीलंका और नेपाल। दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। 

Related Post

क्या है ग्रहों की स्थिति?

  • आज सूर्य देव कर्क राशि में वास करेंगे
  • चंद्र देव मकर राशी में रहेंगे
  • बुध देव कर्क राशी में विराज रहेंगे
  • शुक्र ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे
  • मंगल देव कन्या राशि में और गुरु देव मिथुन राशि में वास करेंगे
  • मीन राशि में शनि का वास होगा
  • कुंभ राशि में राहु और सिंह राशि में केतु विराजमान रहेंगे

भूलकर भी शनिवार के दिन इन चीजों को ना लेकर आए अपने घर, नहीं तो शनिदेव हो जाएंगे नाराज…आप पर टूट पड़ेगा परेशानियों का अंबार!

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDIA, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों…

March 16, 2026