Categories: धर्म

Vastu Guru Manyyaa Exclusive : इस बार नहीं है भद्रा का साया, जानिए शुभ योग और उपाय जो भाई को बनाएंगे भाग्यशाली

Raksha Bandhan 2025: साल 2025 में रक्षाबंधन का त्योहार और भी खास होने वाला है क्योंकि इस दिन ना सिर्फ भद्रा का साया नहीं होगा, बल्कि कुछ खास ग्रह योग भी बन रहे हैं जो इसे और शुभ बनाते हैं।

Published by Preeti Rajput

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन हर साल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने का खास त्योहार होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए राखी बांधती हैं और भाई उन्हें जीवनभर रक्षा का वचन देते हैं।

क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

साल 2025 में रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी, इसलिए दोपहर तक का समय राखी बांधने के लिए बेहद शुभ माना गया है। सुबह 6:18 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक का समय सबसे उत्तम बताया गया है। कुछ ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 4:49 बजे सुबह से लेकर दोपहर 3:44 बजे तक भी राखी बांध सकते हैं क्योंकि इस समय भद्रा नहीं है।

इस दिन अभिजीत मुहूर्त भी बन रहा है, जो 11:59 से 12:53 तक रहेगा। इसे बहुत शुभ काल माना जाता है। रक्षाबंधन के दिन भद्रा नहीं है इसलिए पूरे दिन बहनें बिना किसी परेशानी के भाई को राखी बांध सकती हैं।

बन रहे हैं शुभ ग्रह योग

रक्षाबंधन 2025 के दिन सौभाग्य योग, शोभन योग और सर्वार्थसिद्धि योग जैसे शुभ ग्रह योग बन रहे हैं। इन योगों का मतलब है कि इस दिन किया गया हर शुभ काम, विशेष फल देने वाला होगा। इन योगों के कारण इस बार रक्षाबंधन सिर्फ एक पारंपरिक रस्म नहीं, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी बेहद शक्तिशाली दिन बनने जा रहा है।

Related Post

Sawan Purnima 2025 : कब 8 या 9 अगस्त आखिर कब है सावन पूर्णिमा? व्रत रखने से पहले जान लें ये एक जरूरी उपाय, हो…

नजर दोष से बचाने के लिए करें ये उपाय

अगर आपको लगता है कि आपके भाई पर किसी की बुरी नजर लग गई है तो राखी बांधने के बाद एक छोटा फिटकरी का टुकड़ा लें और उसे भाई के सिर के ऊपर से सात बार उल्टी दिशा में घुमाएं। इसके बाद इसे किसी चौराहे पर फेंक दें या आग में जला दें। ऐसा करने से बुरी नजर और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और भाई को मानसिक और शारीरिक शांति मिलती है।

जन्माष्टमी 2025: क्या 15 अगस्त या 16 अगस्त को है भगवान कृष्ण का जन्म? जानिए पंचांग अनुसार सही तिथि और व्रत नियम

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026