Categories: धर्म

लंबी-लंबी जटाएं…सुंदर मुख मंडल, असल में ऐसे दिखते हैं शिवजी, प्रेमानंद महाराज ने किया भोलेनाथ के रूप का वर्णन

Shiv Ji Real Avtaar: प्रेमानंद महाराज ने भगवान शिव के असली रूप का वर्णन किया है। उन्होंने बताया की भोलेनाथ असलियत में कैसे दिखते हैं।

Published by Preeti Rajput

Shiv Ji Real Avtaar: वृंदावन के महान संत प्रेमानंद महाराज जी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। वह आए दिन लोगों को पर्वचन सुनाकर सनातन का ज्ञान देते हैं। ताकि सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ लोगों में ज्ञान का अपार भंडार हो सके। महाराज लोगों को सही मार्ग पर चलने की सीख देते हैं। इस दौरान लोग उनके अपने मन में उठ रहे सवाल भी पूछ लेते हैं। 

प्रेमानंद महाराज ने किया शिव जी का वर्णन

हाल ही में एक शख्स ने प्रेमानंद महाराज से पूछ लिया कि उन्होंने तो भगवान शिव के दर्शन किए हैं, तो बताएं कि वह कैसे दिखते हैं। इस पर महाराज जवाब देते हुए भगवान शिव का ऐसा वर्णन किया कि देखकर ही लोगों का मन खुशी से भर उठा। जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा कि- जब कोई बेटे को देख लेता है, तो उसके बाप का अनुमान हो जाता है। वो चो खुद कर्पूर गौरम हैं। उनकी जटाएं लंबी-लंबी है। हमारी तो काफी छोटी हैं। हम सभी तो उनके बच्चे और दास हैं। शिव जैसे दिखते हैं उसका वर्णन करने का तो मेरी वाणी में सामर्थ्य ही नहीं है। उनका सौम्य रूप का वर्णन करना काफी मुश्किल है। 

प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि- शिवजी बेहद सुंदर हैं। उनका रौद्र रूप है वैसा ही उनका सुंदर रूप भी है। शिवजी इतने सुंदर हैं कि उनकी सुंदरता की व्याख्या करने के लिए हमारी जुबान पर कोई शब्द ही नहीं है। शिवजी मनमोहक और आनंदमय है। अगर आपको भी इस चीज का अनुभव करना है तो नाम जप करते रहें। 

Related Post

कृष्ण जन्माष्टमी के सबसे चमत्कारी उपाय, पूरे साल पैसों की तंगी से होगा छुटकारा…पूरा जीवन हो जाएगा धन्य

कौन है प्रेमानंद महाराज?

प्रेमानंद जी महाराज को कुछ समय पहले तक कोई नहीं जानता था। लेकिन आज पूरा देश उनका भक्त हो चुका है। वह सोशल मीडिया के दौर में घर-घर तक पहुंच गए हैं। उन्हें राधा रानी का परम भक्त माना जाता है। वह वृंदावन के विख्यात संत और प्रवचनकर्ता हैं। हालांकि हाल ही में एक वीडियो के चलते वह विवादों में घिर गए थे। जिसके चलते उनकी जान पर भी संकट आ गया था।  

Surya-Ketu Yog 2025: 17 अगस्त के बाद इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! 18 साल बाद सूर्य और केतु का ऐसा बन रहा योग

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले – ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026