Categories: धर्म

कितनी सच है प्रेमानंद जी महाराज की बात? कैसे बिताई जवानी वायरल Video में लगा पता

Premanand Maharaj Video: प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचनों के वीडियो अक्सर ही इंटरनेट पर छाए रहते हैं. लेकिन, हाल में संत का एक 20 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रेमानंद जी महाराज राधा नाम का जाप करते नजर आ रहे हैं.

Published by Prachi Tandon

Premanad ji 20 years old video: वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनके प्रवचनों की वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. कई लोग उनके प्रवचनों से सीख लेते हैं और धर्म को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं. हाल ही में प्रेमानंद जी का एक 20 साल पुराना वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें यह पता लग रहा है कि संत की जवानी कैसे बीती है. 

कैसे बीती है प्रेमानंद जी महाराज की जवानी?

प्रेमानंद जी महाराज का 20 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद जी महाराज की उम्र काफी कम है और वह जवानी के दिनों में भी पहाड़ियों पर बैठे राधा नाम का भजन कर रहे हैं. प्रेमानंद जी महाराज के भजन में इतना रस है कि कई लोग उनके आस-पास पहाड़ी पर ही बैठे हैं और राधा रानी के नाम का आनंद ले रहे हैं. 

हालांकि, प्रेमानंद महाराज शरीर पर पतला-सा सफेद और पीला चोला ओढ़े बैठे अपने भजन में इतने खोए हैं कि उन्हें नहीं पता लग रहा है कि आस-पास उनके कौन मौजूद है और कौन नहीं. 

प्रेमानंद जी का 20 साल पुराना वीडियो वायरल

A post shared by Nikunj Dvaar (@nikunjdvaar)

Related Post

वायरल वीडियो में वृंदावन के संत और राधा रानी के भक्त प्रेमानंद जी महाराज को देख लोग हैरान हो रहे हैं और कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं. एक यूजर ने संत का 20 साल पुराना वीडियो देख लिखा, प्रेमानंद महाराज ने सही कहा था उनके पास न रहने का ठिकाना था और न खाने को कुछ…बस ऐसे ही जिंदगी बीत गई. वहीं, दूसरे ने लिखा, प्रेमानंद महाराज का तप देख लगता कि उन्हें चलाने वाले सिर्फ ईश्वर हैं. 

ये भी पढ़ें: जलाकर या दफनाकर? Premanand Ji महाराज ने अपने अंतिम संस्कार पर की ऐसी बात

प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी हैं खराब

बता दें, प्रेमानंद महाराज यह खुद बता चुके हैं कि उनकी दोनों किडनी खराब हैं और वह डायलिसिस पर हैं. प्रेमानंद जी महाराज के कितने ही भक्तों ने उन्हें किडनी देने की बात कही है, लेकिन संत ने हर किसी को मना कर दिया है. प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि जब तक उनकी जिंदगी के दिन हैं वह उतने ही दिन संसार में रहेंगे. वहीं, जिस दिन वह खत्म होंगे तो कोई उन्हें यहां रोक नहीं पाएगा. 

ये भी पढ़ें: प्रेमानंद जी महाराज की अनमोल वचन; कैसे अकेलापन बनता है परमात्मा से जुड़ने का मार्ग

Prachi Tandon

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026