Categories: धर्म

Premanand Ji Maharaj: लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं, यह मन को क्यों बेचैन करता है? जानें समाधान

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल वचन लोगों को उनके जीवन के प्रेरित करते हैं. नाम जप, भगवान की सेवा, माता-पिता की सेवा करना ही परम सेवा है. जानते हैं प्रेमानंद जी महाराज से लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं, यह मन को क्यों बेचैन करता है, जानें इसका क्या समाधान है.

Published by Tavishi Kalra

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज, एक हिंदू तपस्वी और गुरु हैं, जो राधावल्लभ संप्रदाय को मानते हैं. प्रेमानंद जी महाराज अपनी भक्ति, सरल जीवन, और मधुर कथाओं के लिए लोगों में काफी प्रसिद्ध हैं. हर रोज लोग उनके कार्यक्रम में शामिल होते हैं जहां वह लोगों के सवालों के जवाब देते हैं.हजारों लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देते हैं. उनके प्रवचन, जो दिल को छू जाते हैं, ने उन्हें बच्चों और युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया है. प्रेमानंद जी महाराज नाम जप करने के लिए के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं और साफ मन से अपने काम को करें और सच्चा भाव रखें.

भक्त के सवाल पर प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि लोग आपके मेरे बारे में क्या सोचते हैं, यह बात अक्सर मन को क्यों बेचैन करती है, जानें इसकी वजह.

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि यह नेगेटिव बात है, यह केवल आपको दुख देगी. इसको छोड़ने की जरूरत है. आध्यात्म को स्वीकार करो और नाम जप करो प्रतिकुलता को मुस्कुराकर सहना सीखो, यह सीख लिया तो आप आनंदित हो जाओगे. मेरे विष्य में कौन क्या कहता है अगर विचार आपके मन में आएंगे तो नेगेटिव विचार आपको डिप्रेशन में पहुंचा देंगे.

हम क्यों किसी और की मौज में अपनी मौज मिलाएं, हम अपनी मौज में रहें, अपनी मस्ती में रहना सीखें, लोग अपनी मस्ती में रहना नहीं सीखते, लोग दूसरों के व्यवहार से दुख-सुख का अनुभव करते हैं. इसीलिए फंसे रहते हैं. 

Related Post

संसार में कभी भी कोई एक जैसा व्यवहार नहीं करता, कभी अनुकुल व्यहार करता है कभी प्रतिकुल व्यवहार करता है, द्वंद का नाम दुनिया है.  सब अपनी-अपनी मति के अनुसार चलते हैं. जब तक आप प्रभु को स्वीकार नहीं करेंगे, यह दिक्कतें आपके जीवन में आती रहेंगी, सत्संग नहीं करोगे, नाम जप नहीं करोगे तो परेशानियां आती रहेंगी. कौन क्या कह रहा है इसको छोड़ों और अपनी मस्ती में रहें.

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं सहना सीखो, मनुष्य जन्म मिला है सहने के लिए, प्रतिकुलता सहो, मान सहो, अपमान सहो, दुख सहो, सुख रहो, अभिमान ना लाओ, उदास ना हो, मुस्कुराकर हर चीज को पार करना यह भगवान के भक्त का स्वरूप होता है. भगवान के भक्त बनो, भगवान का नाम जप करो, भगवान की महिमा सुनो तो तुम्हारा हद्वय पवित्र होगा.

Tulsi Mala Explainer: तुलसी माला को पहनने के नियम क्या होते हैं? इसका धार्मिक महत्व क्या है?

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

Chaitra Navratri: सर्वोच्च होने के बावजूद तीसरे स्थान पर क्यों आती हैं देवी त्रिपुर सुंदरी… जानिए महाविद्याओं का रहस्य

Chaitra Navratri: त्रिपुर सुंदरी सभी देवियों की मूल शक्ति मानी जाती हैं. उनका तीसरा स्थान…

March 23, 2026

Bihar Board 12th Result 2026: कुछ ही देर में स्क्रीन पर होगा 12 का रिजल्ट, यहां जानें कैसे चेक करें परिणाम

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय एग्जाम कमेटी आज क्लास 12 का रिजल्ट अनाउंस…

March 23, 2026

Chaitra Chhath: कब है चैत छठ, नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक जानें पूजा विधि और व्रत के नियम

Chaitra Chhath: चैती छठ हिंदू धर्म का पवित्र व्रत है, जो भगवान सूर्य और छठ…

March 23, 2026