Categories: धर्म

Premanand Ji Maharaj: इसी जन्म में माता-पिता और गुरु ऋण से मुक्ति होने का क्या उपाय है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल वचन लोगों को उनके जीवन के प्रेरित करते हैं. नाम जप, भगवान की सेवा, माता-पिता की सेवा करना ही परम सेवा है. जानते हैं प्रेमानंद जी महाराज से माता-पिता और गुरु ऋण से मुक्ति होने का क्या उपाय है.

Published by Tavishi Kalra

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज, एक हिंदू तपस्वी और गुरु हैं, जो राधावल्लभ संप्रदाय को मानते हैं. प्रेमानंद जी महाराज अपनी भक्ति, सरल जीवन, और मधुर कथाओं के लिए लोगों में काफी प्रसिद्ध हैं. हर रोज लोग उनके कार्यक्रम में शामिल होते हैं जहां वह लोगों के सवालों के जवाब देते हैं.हजारों लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देते हैं. उनके प्रवचन, जो दिल को छू जाते हैं, ने उन्हें बच्चों और युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया है. प्रेमानंद जी महाराज नाम जप करने के लिए के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं और साफ मन से अपने काम को करें और सच्चा भाव रखें.

भक्त के सवाल पर प्रेमानंद जी महाराज से जानें इसी जन्म में माता-पिता और गुरु ऋण से मुक्ति होने का क्या उपाय है.

जिसको भगवान की प्राप्ति हो जाती है वो समस्त ऋणों से मुक्त हो जाता है. भगवान की प्राप्ति होते हैं गुरु ऋण, मातृ ऋण, पितृ ऋण, देव ऋण सभी ऋणों से मुक्त हो जाता, पर भगवान की प्राप्ति होनी चाहिए. 

भगवान की प्राप्ति का कलयुग में सहज सरल उपाय है नाम जप, कलयुग केवल नामधरा. नाम का आधार लेकर केवल निरंतर नाम जप करें. नामजप तभी पवित्र होगा जब हमारा आहार ठीक होगा. हमारे आचरण ठीक होगा. आचरण गलत हो, आहार गलत हो नाम नामजप का लाभ नहीं मिलता. अगर भोजन सही और आचरण पवित्र है  और भगवान की कृपा से वातावरण पवित्र मिल जाए, धाम या तीर्थ मिल जाए तो इससे ज्यादा लाभ मिलता है. यह सबको नहीं मिलता यह भगवान की कृपा से मिलता है. वातावरण भगवान देते हैं.

Related Post

वृंदावन एक पवित्र धाम है, यहां का वातावरण धार्मिक है. यहां रहना भजन है. आचरण, भोजन और संग तीन का बहुत महत्व है. तो हमारा नाम जप बढ़ता चला जाएगा. निरतंर हर सांस में कई नाम जप तो हमारा चित भगवान की तरफ आकृर्षित होने लगता है. जहां मन भगवान की ओर आकृर्षित होता है तो भजन अपने आप होने लगता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

Heart Attack Prevention Tips: हार्ट अटैक का खतरा कम करना है तो शाम 7 बजे के बाद इन आदतों से बनाएं दूरी

Heart Attack Prevention Tips: हार्ट अटैक का खतरा सिर्फ उम्र या बीमारी से नहीं, बल्कि…

March 25, 2026

Shivshakti Anugrah Pith – परम पूज्य Prashant Maharaj Ji के पावन सान्निध्य में

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), मार्च 25: सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की…

March 25, 2026

Lockdown In India Fact Check: क्या एक बार फिर लगने वाला है ‘लॉकडाउन’, जानें क्या है सच?

Lockdown In India Fact Check: इन दिनों नरेंद्र मोदी का एक स्टेटमेंट काफी वायरल हो…

March 25, 2026