Categories: धर्म

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज से जानें चिंताओं से कैसे मुक्ति मिल सकती है?

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल वचन लोगों को उनके जीवन के प्रेरित करते हैं. नाम जप, भगवान की सेवा, माता-पिता की सेवा करना ही परम सेवा है. जानते हैं

Published by Tavishi Kalra

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज, एक हिंदू तपस्वी और गुरु हैं, जो राधावल्लभ संप्रदाय को मानते हैं. प्रेमानंद जी महाराज अपनी भक्ति, सरल जीवन, और मधुर कथाओं के लिए लोगों में काफी प्रसिद्ध हैं. हर रोज लोग उनके कार्यक्रम में शामिल होते हैं जहां वह लोगों के सवालों के जवाब देते हैं.हजारों लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देते हैं. उनके प्रवचन, जो दिल को छू जाते हैं, ने उन्हें बच्चों और युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया है. प्रेमानंद जी महाराज नाम जप करने के लिए के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं और साफ मन से अपने काम को करें और सच्चा भाव रखें.

प्रेमानंद जी महाराज ने भक्त के सवाल पर प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि चिंताओं से मुक्ति कैसे मिले.

चिंतन के द्वारा चिंता कम की जा सकती है. यदि हम भगवत चिंतन करते हैं तो संसार की, देह की ना ना प्रकार के विषयों की चिंताएं अपने आप नष्ट हो जाएगी. भगवान का चिंतन, हरि स्मृति, भगवान का स्मपरण, चिंताओं, समस्त शोकों का नाश कर देता है.

सबसे प्रार्थना है कि चिंता, भय, शोक, विशाद, वासनाएं यह सबसे मन में  हैं, जो जितना आध्यात्म  से जुड़ेगा  वो उतना ही बच पाएगा. वरना यह सबसे मन को खंचती रहती है. जीव किंचन मात्र जहां सुख नहीं है ऐसे विषयों में भूला हुआ सुख का अनुभव करने के लिए और चिंता और शोक भय को बढ़ाता चला जाता है. हम सोचे हैं कि धन से सुख शांति मिल जाएगी, भोगों से मिल जाएगी, लेकिन नहीं यह गलता है. जब तक भगवान की शरण में नहीं जाओगे, भगवान का चिंतन नहीं करोगे तब तक चिंताओं से मुक्त नहीं हो सकते. 

Related Post

जो इनको चरणों की शरण में हो जाता है उनकी समस्त चिंताएं भगवान मिटा देते हैं. अगर हम श्री श्याम की शरण में हो जाते हैं, उनका नाम जप करते हैं तो कोई चिंता नहीं रह जाएगी. सबसे बड़ी साधना, आराधना, आध्यात्म भगवत चिंतन होना है. 

अर्जुन ने कहां है कि- ”नष्टो मोहः स्मृतिर्लब्धा त्वत्प्रसादान्मयाच्युत।” हमरा शोक, मोह नष्ट हो गया और भगवत स्मृति जाग गई है. इसीलिए चिंता का नाश करने के लिए चिंता मणि भगवान का नाम लें.

Know Your Tradition: शादी में सोना पहनना क्यों माना जाता है शुभ, जानें क्या कहते हैं शास्त्र

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता 

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

Gold Price Today: स्पॉट गोल्ड संभला, लेकिन MCX पर क्यों गिरे सोने के दाम

Gold Price Today: भारत में सोने और चांदी की कीमतों पर US फेडरल रिज़र्व के…

March 19, 2026