Categories: धर्म

Pitru Paksha 2025: पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए कब से शुरू होगा पितृपक्ष, जानें श्राद्ध और पिंडदान का महत्व

Pitru Paksha 2025 की शुरुआत 7 सितंबर से और समापन 21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या पर होगा। जानें श्राद्ध और पिंडदान की विधि क्या होती है। साथ ही, इसके महत्व और पूर्वजों को प्रसन्न करने के उपाय।

Published by Shraddha Pandey

हिंदू धर्म में पितृपक्ष (Pitru Paksha) का समय अत्यंत पावन माना जाता है। यह वही अवधि है जब परिवार के सभी लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान जैसे अनुष्ठान करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान किए गए कर्म सीधे पितरों तक पहुँचते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त होता है।

साल 2025 में पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर से हो रहा है, जो भाद्रपद पूर्णिमा के बाद प्रारंभ होगा। इसका समापन 21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या पर होगा। इस पखवाड़े के दौरान प्रत्येक दिन पूर्वजों के लिए श्रद्धा और भक्ति से अनुष्ठान करना शुभ माना जाता है।

Related Post

श्राद्ध की प्रक्रिया में प्रातः स्नान करके पूजा स्थल को शुद्ध किया जाता है। इसके बाद तिल, जल और कुशा के साथ तर्पण किया जाता है। पिंडदान को इसमें सबसे महत्वपूर्ण माना गया है, जिसमें चावल या आटे के पिंड बनाकर पूर्वजों को अर्पित किए जाते हैं। कहा जाता है कि इससे उनके सूक्ष्म शरीर को ऊर्जा और संतोष मिलता है।

Janmashtami 2025 Special: जन्माष्टमी पर पढ़िए नकली कृष्ण की कहानी, कौन था वो राजा जो खुद को बताता था असली कृष्ण?

पुण्यकारी होते हैं ये कार्य

श्राद्ध सिर्फ धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि परिवार को जोड़ने का अवसर भी है। इसमें ब्राह्मणों को भोजन कराना और दान देना पुण्यकारी माना जाता है। जिनकी मृत्यु तिथि ज्ञात है, उनका श्राद्ध उसी दिन किया जाता है, जबकि जिनकी तिथि अज्ञात हो, उनके लिए सर्वपितृ अमावस्या का दिन रखा गया है।

Janmashtami 2025 : आखिर क्यों भगवान कृष्ण को लगाया जाता है 56 भोग? जानें कब से शुरू हुई ये अनोखी परंपरा…

पूर्वज कैसे प्रसन्न होते हैं?

पितृपक्ष को जीवन में संतुलन और समृद्धि से भी जोड़ा जाता है। मान्यता है कि जब पूर्वज प्रसन्न होते हैं तो घर में सुख-शांति और उन्नति आती है। यही कारण है कि हर साल इस पखवाड़े में लाखों लोग अपनी परंपरा और आस्था के अनुसार पितरों को याद करते हैं।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026