Categories: धर्म

Chhoti Diwali Ki Katha: छोटी दीवाली के दिन जरूर पढ़ें ये कथा, सभी कष्टों से मिलेगी आपको मुक्ति

Narak Chaturdashi Ki Katha: आज यानी 19 अक्टूबर को छोटी दीवाली मनाई जा रही है, जिसे नरक चुतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान श्री कृष्ण, हनुमान जी और मृत्यु के देवता यमराज की पूजा की जाती है. इस दिन कथा का पाठ करना बहुत लाभदायक होता है.

Published by Shivi Bajpai

Chhoti Diwali Ki Katha: नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली भी कहते हैं. ये हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस दिन मृत्यु के देवता यमराज और हनुमान जी की पूजा की जाती है. इस दिन दक्षिण दिशा में दीपक जलाने का भी खास महत्व है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, दक्षिण दिशा में यम दीपक जलाने से यमराज आपके परिवार को अकाल मृत्यु से बचाते हैं. आज 19 अक्टूबर को छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी के अवसर पर आपको एक कथा जरूर पढ़नी और सुननी चाहिए.

छोटी दिवाली की कथा (Chhoti Diwali Ki Katha)

छोटी दिवाली की कहानी भगवान श्री कृष्ण द्वारा राक्षस नरकासुर के वध से जुड़ी हुई है. भगवान श्री कृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा की मदद से कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी पर नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था. उस दिन से बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में छोटी दिवाली मनाई जाने लगी और घरों में दीपक जलने लगे. 

Chhoti Diwali 2025: छोटी दीवाली आज, जानें पूजा विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त

नरक चतुर्दशी की कथा क्या है (Narak Chaturdashi Vrat Katha)

प्राचीन काल में नरकासुर नामक एक अत्यंत शक्तिशाली और अहंकारी राक्षस हुआ करता था. उसने अपनी शक्ति के बल पर तीनों लोकों — स्वर्ग, पृथ्वी और पाताल — में आतंक फैला दिया था. नरकासुर ने देवताओं की मणि छीन ली, इंद्रदेव से उनके कुंडल छीन लिए और पृथ्वी लोक की लगभग 16,000 कन्याओं को बंदी बना लिया था. उसके अत्याचार से संपूर्ण सृष्टि त्रस्त हो उठी थी. देवताओं ने इस अन्याय से मुक्ति पाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण से सहायता की प्रार्थना की. तब भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लेकर नरकासुर के विनाश का निश्चय किया. किंतु समस्या यह थी कि नरकासुर को यह वरदान प्राप्त था कि उसकी मृत्यु केवल किसी स्त्री के हाथों से ही संभव होगी.

Related Post

इस वरदान को ध्यान में रखते हुए भगवान कृष्ण ने अपनी पत्नी माता सत्यभामा को साथ लिया. उन्होंने सत्यभामा को रथ का सारथी बनाया और युद्ध के लिए निकल पड़े. युद्ध के दौरान सत्यभामा ने भगवान कृष्ण की सहायता से नरकासुर का वध किया.नरकासुर के मरते ही उसके द्वारा कैद की गई सभी 16,100 कन्याएं मुक्त हो गईं. इस विजय और मुक्ति की खुशी में लोगों ने दीप प्रज्वलित किए. तभी से इस दिन को नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है. ऐसा भी कहा जाता है कि युद्ध के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण ने तेल और उबटन से स्नान किया था, जिससे थकान और नकारात्मकता दूर हुई. तभी से इस दिन तिल के तेल और उबटन से अभ्यंग स्नान करने की परंपरा प्रारंभ हुई, जो आज तक निभाई जाती है.

छोटी दिवाली पर 14 दीये क्यों जलाए जाते हैं? जानिए यमराज पूजा, पितृ शांति और दीपदान का रहस्य

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026