Categories: धर्म

Mokshada Ekadashi 2025: जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति पाने के लिए 1 दिसंबर को रखें मोक्षदा एकादशी का व्रत

Mokshada Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में मोक्षदा एकादशी के व्रत को मोक्ष को प्राप्त करने वाली एकादशी माना गया है. इस दिन व्रत और पूजा-अर्चना करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Published by Tavishi Kalra

Mokshada Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकदाशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. इस व्रत को गीता जयंती के रूप में भी मनाया जाता है. साल 2025 में मोक्षदा एकादशी का व्रत 1 दिसंबर, सोमवार को रखा जाएगा.

एकादशी का व्रत हर माह में 2 बार रखा जाता है. पहला कृष्ण पक्ष की एकदाशी तिथि को और दूसरा शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है.

Related Post

मोक्षदा एकादशी 2025 तिथि (Mokshada Ekadashi 2025 Tithi)

  • इस दिन एकादशी तिथि की शुरुआत 30 नवंबर 2025 को रात 9 बजकर 29 मिनट पर होगी.
  • वहीं एकादशी तिथि समाप्त 1 दिसंबर 2025 को शाम 7 बजकर 01 मिनट पर होगी.
  • मोक्षदा एकादशी का व्रत 1 दिसंबर, 2025  सोमवार को रखा जाएगा.
  • मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण 2 दिसंबर को किया जाएगा.

मोक्षदा एकादशी 2025 महत्व (Mokshada Ekadashi 2025 Importance)

यह एकादशी अनेक पापों को नष्ट करने वाली है. इस एकादशी का महत्व भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को बताया था. अर्जुन ने श्री कृष्ण से मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के विषय में बताने को कहा. भगवान श्री कृष्ण ने बताया कि इस एकादशी व्रत के पुण्य के प्रभाव से नरक में गए हुये माता, पिता, पितरादि को स्वर्ग की प्राप्ति होती है.

मोक्षदा एकादशी पर क्या करें (Mokshada Ekadashi Vrat Rituals)

  • मार्गशीर्ष एकादशी के दिन सुबह उठकर व्रत का संकल्प लें.
  • इस दिन भगवान विष्णु का ध्यान करें और उनके मंत्र ”ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें.
  • इस दिन गीता जयंती के पर्व को भी मनाया जाता है, तो श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ अवश्य करें.
  • मार्गशीर्ष माह की एकादशी के दिन श्री दामोदर भगवान का धूप, दीप, नैवेद्य से पूजन किया जाता है.
  • व्रत का पारण अगले दिन करें.

Surya Nakshatra Gochar 2025: शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर, 19 नवंबर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026