Categories: धर्म

Magh Month 2026: माघ माह आज से शुरू, जानें इस महीने क्या करें और क्या नहीं, पढ़ें धार्मिक महत्व

Magh Month 2026: माघ माह हिंदू कैलेंडर का 11 वां महीना होता है. इस माह की शुरुआत आज से हो रहा है. जानते हैं इस माह का महत्व और इस माह में क्या करें और क्या नहीं.

Published by Tavishi Kalra

Magh Month 2026: हिंदू माह के अनुसार हर माह का अपना अलग और विशेष महत्व होता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार 12 माह होते हैं. पौष माह के बाद माघ माह आता है. 4 जनवरी 2026, रविवार से माघ माह की शुरुआत हो रही है. माघ माह का अंत 15 फरवरी 2026 को होगा. इस माह में स्नान, दान, जप, तप और कल्पवास का विशेष महत्व है.

माघ माह को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माह माना गया है. इस माह में प्रयागराज में संगम स्थल पर माघ मेले का आयोजन किया जाता है. हर साल यह मेला माघ माह से शुरू होता है और महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होता है. अगर माघ मेले में स्नान के लिए नहीं जा पा रहे तो इस दौरान घर में नहाने के पानी में संगम का पानी या गंगा जल मिलाकर स्नान करें.

माघ माह कब से शुरू?

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह की शुरुआत 3 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर होगी. इस माह में पड़ने वाले त्योहारों का भी विशेष महत्व है. इस माह में लोहड़ी, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, गुप्त नवरात्र जैसे प्रमुख पर्व पड़ते हैं. इस माह में गुड, तिल, लड्डू, कंबल का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. 

Related Post

माघ माह में क्या करें और क्या नहीं?

  • माघ माह में तामसिक भोजन का त्याग करें.
  • इस माह में मांस-मदिरा का सेवन ना करें.
  • किसी का अपमान ना करें, क्रोध से दूरी बनाकर रखें.
  • इस माह में अन्न, धन, वस्त्र और काला तिल का दान करें.
  • माघ माह में ऊनी कपड़ों का दान करें.
  • माघ मेले में स्नान करें.

Sakat Chauth Vrat 2026 Kab: 5 या 6 जनवरी किस दिन रखा जाएगा सकट चौथ का व्रत, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

Silver Price Today: सस्ता या महंगा, शादी के सीजन में कितना है चांदी का दाम? जानें आपके शहर का रेट

Silver Rate Today 9 April 2026: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद चांदी की…

April 9, 2026

Gold Price Today: सोने के दाम में उछाल या गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट?

Gold Price Today:अमेरिका-ईरान युद्ध थमने के बाद सोने के कीमतों में फिर बदलाव देखने का…

April 9, 2026

मधेपुरा में मोसाद जैसा ऑपरेशन, कस्टमर बन के पहुंचे 14 जवान; देह व्यापार पर पुलिस का बड़ा एक्शन

Madhapura Sex Racket: कार्रवाई को सफल बनाने के लिए पुलिस ने बेहद गोपनीय रणनीति अपनाई.…

April 9, 2026