Categories: धर्म

Magh Mela 2026: माघ मेला आज से शुरू, नोट करें पवित्र 6 बड़े स्नान की डेट्स

Magh Mela 2026: माघ मेले की शुरुआत आज 3 जनवरी से हो रही है. यह बहुत खास समय होता है. हर साल पौष पूर्णिमा के दिन से महाशिवरात्रि के दिन तक माघ मेले का आयोजन किया जाता है. जानते हैं इस साल माघ मेले में पवित्र स्नान की सही डेट्स.

Published by Tavishi Kalra

Magh Mela 2026: माघ मेला हर साल प्रायराज में लगता है. यह मेला हर साल माघ माह के दौरान लगता है. पौष माह की पूर्णिमा तिथि से माघ मेले की शुरुआत हो जाती है. साल 2026 में माघ मेले की शुरुआत आज यानि 3 जनवरी, 2026 शनिवार के दिन से हो रही है.

माघ मेला कुंभ मेले का छोटा स्वरूप है. जिस प्रकार कुंभ मेला 12 साल में एक बार लगता है उसी प्रकार माघ मेला हर साल लगता है. यह पौष पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि के दिन तक चलता है. माघ मेले का आयोजन हर साल प्रयागराज में त्रिवेणी के संगम स्थल पर किया जाता है. इस मेले में लोग लाखों की संख्या में शामिल होते हैं. 

मान्यता है माघ स्नान से मोक्ष की प्राप्ति होती है और सभी पापों का नाश होता है. इसीलिए इस मेले को बहुत शुभ माना जाता है. इस दौरान संगम स्थल पर कल्पवास करते हैं.  कल्पवास एक कठिन तपस्या है, जिसे एक महीने तक कठोर तपस्या की जाती है.

इस दौरान 6 प्रमुख स्नान पर्व होंगे. 2026 में माघ मेला 3 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेंगे. माघ मेला के 44 दिनों  तक चलेगा.

Related Post

माघ मेला स्नान की प्रमुख तिथियां (Magh Mela 2026 Snan Date List)

माघ मेला के दौरान कुल 6 प्रमुख स्नान किए जाएंगे. 

3 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर पहला स्नान किया जाएगा. 
14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन दूसरा माघ स्नान होगा. 
18 जनवरी को मौनी अमावस्या पर तीसरा स्नान, 
23 जनवरी को वसंत पंचमी पर चौथा माघी स्नान
1 फरवरी को माघी पूर्णिमा स्नान 
15 फरवरी को माघ मेला के अंतिम दिन महाशिवरात्रि पर किया जाएगा.

Sakat Chauth Vrat 2026 Kab: 5 या 6 जनवरी किस दिन रखा जाएगा सकट चौथ का व्रत, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

Upcoming Movies: बॉलीवुड के लिए खास है 2026-2027, रामायण से लेकर किंग तक कई फिल्में होंगी रिलीज

Upcoming Movies 2026-2027: बॉलीवुड लवर्स के लिए साल 2026-2027 बेहद ही खास होने वाला है.…

April 5, 2026

Kharmas End Date 2026: 13 या 14 अप्रैल कब खत्म हो रहे खरमास, क्या होता है इसका असली मतलब?

Kharmas End Date 2026: काफी दिनों से हिंदू धर्म में खराब दिन चल रहे हैं…

April 5, 2026

‘ये तो ट्रेलर है’, राघव चड्ढा के तेवर देख बढ़ी सियासी गर्मी; AAP में हलचल तेज

Raghav Chadha News: राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को एक बार फिर से आक्रामक…

April 5, 2026

धोनी के बिना RCB से भिड़ेगी CSK? साउथर्न डर्बी से पहले बड़ा सस्पेंस; मैच से पहले बढ़ी फैंस की चिंता

RCB vs CSK: आज रविवार को आरसीबी का सामना चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से होने वाला…

April 5, 2026