Categories: धर्म

Khatu Shyam Birthday 2025: खाटूश्याम जी के जन्मदिन पर ऐसे करें उनका पूजन, जानें विधि और मंत्र

Khatu Shyam Baba: आज यानी की 1 नवंबर, देवउठनी एकादशी के दिन खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. बाबा श्याम के जन्मदिन पर उनको प्रसन्न करने के लिए आप पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करें. तो आइए जानते हैं खाटू श्याम जी की पूजा विधि के बारे में

Published by Shivi Bajpai

Khatu Shyam Birthday 2025: कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस एकादशी को सबसे बड़ी एकादशी माना जाता है और इसे देवउठनी एकादशी कहते हैं. इस दिन खाटू श्याम बाबा को प्रसन्न करने के लिए आपको पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करनी चाहिए. 

Related Post

खाटू श्याम पूजा शुभ मुहूर्त (Khatu Shyam Puja Shubh Muhurat)

ब्रह्म और प्रात: संध्या मुहूर्त तो बीत चुका है. अब अभिजीत मुहूर्त को सुबह 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और 11 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगा. वहीं बात करें विजय मुहूर्त की तो वो 11 बजे से दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 54 मिनट से 4 बजकर 24 मिनट तक रहने वाला है. सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त दोपहर 03 बजकर 54 से मिनट से शाम 05 बजकर 26 तक रहेगा. निशिता मुहूर्त- रात 11 बजकर 03 से मिनट से लेकर सुबह 12 बजकर 04 मिनट तक रहेगा.

खाटू श्याम जी की पूजा सामग्री (Khatu Shyam Samagri List)

  • श्याम बाबा की तस्वीर या फोटो
  • अगरबत्ती और दीपक
  • फूलमाला
  • गुलाब और गेंदे के फूल
  • कलश और गंगाजल
  • रोली, चंदन और अक्षत
  • मोली या कलावा
  • प्रसाद के लिए मिठाई और फल
  • खीर-चूरमा, मिश्री, पेड़ा

खाटू श्याम पूजा विधि (Khatu Shyam Puja Vidhi)

  • बाबा खाटू श्याम की पूजा के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें
  • इसके बाद पूजा स्थल या मंदिर को साफ करें
  • फिर पूजा स्थल पर खाटू श्याम बाबा की तस्वीर लगाएं
  • खाटू श्याम के समक्ष फिर दीपक जलाएं
  • रोली, चंदन और चावल का तिलक करें
  • बाबा को फूल माला पहनाएं और श्याम बाबा के मंत्रों का जाप करें
  • बाबा की चालीसा पढ़ें
  • इसके बाद आरती करें और भोग लगाकर प्रसाद वितरित करें.

Khatu Shyam Ji Birthday: आज देवउठनी एकादशी पर है बाबा खाटू श्याम जी का जन्मदिन! भक्त कहते है हारे का सहारा… कलियुग में हो रही…

खाटू श्याम बाबा के पूजा मंत्र (Khatu Shyam Baba Puja Mantra)

  • ॐ श्री श्याम देवाय नमः
  • ॐ श्याम देवाय बर्बरीकाय हरये परमात्मने
  • प्रणतः क्लेशनाशाय सुहृदय नमो नमः

Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी आज, भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो सकते है कंगाल

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026