Categories: धर्म

Uttarakhand Chardham Yatra 2026: इस तारीख से शुरू होगी चारधाम यात्रा, जानें कब खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, जारी हुआ शेड्यूल

Uttarakhand Chardham Yatra 2026: केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल सुबह 8 बजे खुलेंगे.महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग वाचन के बाद तिथि तय की गई. चारधाम यात्रा के तहत गंगोत्री-यमुनोत्री 19 अप्रैल और बद्रीनाथ 23 अप्रैल को खुलेंगे.

Published by Ranjana Sharma

Uttarakhand Chardham Yatra 2026: उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित पवित्र केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. यह घोषणा रविवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की. शीतकाल के कारण मंदिर लगभग छह महीने से बंद है.

महाशिवरात्रि पर तय हुआ शुभ मुहूर्त

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार कपाट खुलने की तिथि और समय का निर्धारण महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किया गया. यह निर्णय भगवान केदारनाथ की शीतकालीन गद्दीस्थली ओंकारेश्वर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान और पंचांग वाचन के बाद लिया गया. विद्वान आचार्यों और पुजारियों ने विधि-विधान के साथ शुभ मुहूर्त निकाला. विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच यात्रा की तिथियों की घोषणा की

गई.चारधाम यात्रा का पूरा कार्यक्रम जारी

  • गंगोत्री मंदिर और यमुनोत्री मंदिर के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे.
  • केदारनाथ धाम मंदिर 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे खुलेगा.
  • बद्रीनाथ मंदिर 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा.

केदारनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और हर वर्ष यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आस्था और पर्यटन दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है.

Related Post

सुरक्षा और व्यवस्थाएं प्राथमिकता

पीएम पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर स्थित वंखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि 22 अप्रैल से केदारनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे और तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि हर साल भगवान शिव के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है. धामी ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सुविधाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क है. “देवभूमि उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है,” उन्होंने कहा.

यात्रा को लेकर उत्साह

कपाट खुलने की घोषणा के साथ ही देशभर के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है. चारधाम यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है. स्थानीय व्यवसाय, होटल, परिवहन और तीर्थ पुरोहित इस यात्रा से जुड़े रहते हैं.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

LJP में सुलह के संकेत, चिराग पासवान को मिला चाचा पारस का साथ! CM फैस को लेकर दिया बड़ा बयान

Lok Janshakti Party News: हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान ने अपने…

April 2, 2026

Indian Bridal Look: अमेरिकी महिला का भारतीय दुल्हन लुक वायरल,  सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की  तारीफ

American Women Indian Bridal Look: अमेरिकी महिला के भारतीय दुल्हन लुक वाले वायरल वीडियो ने…

April 2, 2026

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं? RBI के ये नियम नहीं माने तो लगेगा भारी जुर्माना

Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड का सही उपयोग रोजमर्रा के खर्चों में किया जा सकता…

April 2, 2026

Bank holiday: 3 अप्रैल को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? आरबीआई ने जारी की हॉलीडे लिस्ट, जानिए आपके शहर में क्या रहेगा हाल

Bank holiday: 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक…

April 2, 2026

Bihar Health Schemes 2026: बिहार में मुफ्त इलाज का बड़ा मौका! जानिए किन योजनाओं से मिलेगा 5 लाख तक का फायदा

Ayushman bharat bihar benefits: केंद्र की आयुष्मान भारत योजना से प्रेरित होकर बिहार सरकार ने…

April 2, 2026