Categories: धर्म

Karwa Chauth 2025: कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें व्रत खोलने का सही समय

Karwa Chauth 2025: सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. करवा चौथ का व्रत मुख्य रूप से माता करवा और भगवान गणेश को समर्पित होता है. तो आइए जानते हैं कि इस करवा चौथ का पर्व किस दिन मनाया जाएगा और इस दिन चांद कब निकलेगा और व्रत का पारण कब किया जाएगा.

Published by Shivi Bajpai

Karwa Chauth 2025 Moonrise Time: करवा चौत का त्योहार भारत में बेहद ही खास माना जाता है. ये व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं. इस व्रत का संबंध केवल धार्मिक मान्यताओं से नहीं बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती है. सूर्योदय से चांद निकलने तक महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं. तो चलिए जानते हैं कि करवा चौथ का पर्व किस मनाया जाएगा और चांद निकलने का सही समय क्या है?

करवा चौथ 2025 की तिथि और समय

द्रिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है. इस बार ये चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर को रात 10:54 बजे शुरू होगी और 10 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 38 मिनट पर खत्म होगी. उदया तिथि के अनुसार ये व्रत शुक्रवार 10 अक्टूबर को रखा जाएगा.

पूजा का शुभ मुहूर्त

करवा चौथ का त्योहार 10 अक्टूबर, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 11 मिनट तक है.

Related Post

करवा चौथ पर चांद निकलने का सही समय

करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाओं के लिए चांद निकलने का समय सबसे अहम माना जाता है. पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 10 अक्टूबर की रात 8 बजकर 47 मिनट पर चंद्रमा उदित होगा. इसी समय व्रत खोलने और चंद्रमा की पूजा करने का शुभ अवसर रहेगा. 

Ahoi Asthami 2025: करवा चौथ के बाद क्यों करते हैं आहोई अष्टमी का व्रत, जानें इसका महत्व

करवा चौथ पर किन देवताओं की पूजा की जाती है?

करवा चौथ का व्रत मुख्यतः माता करवा और भगवान गणेश को समर्पित होता है. इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय और चंद्र देव की भी पूजा की जाती है. व्रत के अंत में चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है और परंपरा अनुसार पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला जाता है. ऐसा माना जाता है कि चंद्र देव की आराधना से दांपत्य जीवन सुखमय होता है और पति को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है. कई स्थानों पर इस व्रत को करक चतुर्थी भी कहा जाता है.

Karwachauth 2025: अगर पहली बार रख रही हैं करवाचौथ का व्रत, तो इन बातों का रखें खास ध्यान

Shivi Bajpai

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026