Categories: धर्म

जन्माष्टमी पर लगाएं कान्हा जी के ये 5 मनपसंद भोग…आपके घर खुद पधारेंगे लड्डू गोपाल, चमक जाएगी आपकी किस्मत

Janmashtami 2025 Bhog: इस साल जन्माष्टमी का पावन पर्व 16 अगस्त को मनाया जा रहा है। अगर आप भी कान्हा जी को खुश करना चाहते हैं, तो भगवान कृष्ण के मनपसंद चीजों का भोग लगा सकते हैं।

Published by Preeti Rajput

Janmashtami 2025 Bhog: आज 16 अगस्त शनिवार को पूरे देश में बेहद जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। हर साल कान्हा जी का जन्म उत्सव उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त घरों और मंदिरों की सजावट करते हैं। रात 12 बजे कान्हा जी का जन्म होता है। रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि में होने की वजह से कृष्ण जी की पूजा रात 12 बजे की जाती है। पूजा के बाद कान्हा जी को भोग लगाया जाता है। इसके लिए सभी भक्त शाम से ही कान्हा जी के मनपसंद चीजें बनाना शुरू कर देते हैं। मान्यता है कि कान्हा जी को भोग लगाने से घर में सुख समृद्धि के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है। 

इस साल ये पावन पर्व 16 अगस्त को मनाया जा रहा है। अगर आप भी कान्हा जी को खुश करना चाहते हैं, तो भगवान कृष्ण के मनपसंद चीजों का भोग लगा सकते हैं। इसे आप खुद घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं। इन्हें बनाने की रेसिपी बेहद सरल और लाजवाब है।

पंचामृत

सामग्री: दूध (2 चम्मच), दही (2 चम्मच), शहद (1 चम्मच), शुद्ध घी (1 चम्मच) और चीनी (स्वाद अनुसार)

एक साफ कटोरी में सभी को धीरे-धीरे डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। यह भोग सबसे पवित्र और अहम माना जाता है। यह कान्हा को बेहद प्रिय है। 

माखन-मिश्री

सामग्री: ताजा सफेद मक्खन और मिश्री

मक्खन आप घर में मौजूद मलाई से भी बना सकते हैं। फिर मक्खन में मिश्री अच्छे से मिला लें और तुलसी के पत्ते के साथ कान्हा जी को अर्पित करें। कान्हा जी को माखन काफी प्रिय है। वह बालपन में माखन चुराकर भी खाया करते थे। उन्हें इसी कारण माखन चोर कहकर भी पुकारा जाता था। 

नारियल लड्डू

Related Post

सामग्री: सूखा नारियल , कंडेंस्ड मिल्क और इलायची पाउडर 

सबसे पहले नारियल और दूध को मिलाकर धीमी आंच पर पका लें। फिर गाढ़ा होते ही उसमें इलायची का पाउडर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद ठंडे होने के बाद इसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

गोंद के लड्डू

सामग्री: गोंद, गेहूं का आटा, घी, पिसी चीनी और कटे हुए मेवे कड़ाही में घी गरम कर लें, फिर धीरे-धीरे गोंद को भून लें। आटे को भी अलग से भूरा होने तक भून लें। फिर दोनों को आपस में मिल लें। पिसी चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। ठंडा होने पर लड्डू बना लें।

Janmashtami Best Wishes: माखन चोर-नंद किशोर, बांधी जिसने… जन्माष्टमी के मौके पर ‘दिल के करीब’ लोगों को भेजें ये खास संदेश

मेवे का दूध 

सामग्री: ठंडा दूध, चीनी, बादाम, किशमिश और इलायची पाउडर

दूध में चीनी, बादाम, किशमिश और इलायची को अच्छे से आपस में मिला लें। मेवे का दूध कान्हा जी का सबसे पसंदीदा भोग माना जाता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी लाभकारी है। 

MP CM: जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े स्थलों का करेंगे भ्रमण

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026