Categories: धर्म

Vastu Guru Manyyaa Exclusive : सिंह और मकर की किस्मत चमकेगी, मिथुन और कर्क को मिलेगा फायदा

25 August Rashifal : कुछ राशियों को आज थोड़ा संभलकर चलना होगा। आइए जानते हैं आज का पूरा राशिफल और हर राशि का लकी कलर व लकी नंबर।

Published by Preeti Rajput

25 August Rashifal : आज का दिन यानी 25 अगस्त 2025 कई राशियों के लिए खास साबित हो सकता है। कहीं तरक्की के मौके हैं, कहीं अचानक धन लाभ और कहीं रिश्तों में मिठास बढ़ने वाली है। वहीं कुछ राशियों को आज थोड़ा संभलकर चलना होगा। आइए जानते हैं आज का पूरा राशिफल और हर राशि का लकी कलर व लकी नंबर।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में उन्नति का है। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा और प्यार में पार्टनर का सहयोग बढ़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
लकी कलर – लाल, लकी नंबर – 1

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी। खर्चा बढ़ सकता है और उधार लेने-देने से बचें। कामकाज सामान्य रहेगा। प्यार में पार्टनर से छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं।
लकी कलर – सफेद, लकी नंबर – 6

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार है। कारोबारियों को लाभ मिलेगा और नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन की संभावना है। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्यार और रोमांस भी बढ़ेगा।
लकी कलर – हरा, लकी नंबर – 5

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज आर्थिक फायदा होने की संभावना है। परिवार के साथ समय बितेगा। नौकरी में भी काम का दबाव कम रहेगा। प्यार के मामले में दिन अच्छा है और पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
लकी कलर – सिल्वर, लकी नंबर – 2

सिंह राशि
सिंह राशि वालों की किस्मत आज चमकेगी। करियर में बड़ा मौका मिलेगा। बिज़नेस करने वालों को भी नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। प्यार में नजदीकियां बढ़ेंगी। अचानक धन लाभ के योग हैं।
लकी कलर – सुनहरा, लकी नंबर – 9

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। पढ़ाई करने वालों को फायदा होगा। रिश्तों में नर्मी बनाए रखें। पैसों के मामले में थोड़ा संयम जरूरी है। सेहत सामान्य रहेगी।
लकी कलर – नीला, लकी नंबर – 7

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं। पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है और प्यार में भी अच्छे पल बितेंगे।
लकी कलर – गुलाबी, लकी नंबर – 3

Related Post

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कामकाज में रुकावटें आएंगी, लेकिन मेहनत से सब ठीक हो जाएगा। प्यार में धैर्य रखें और पार्टनर से बहस से बचें। सेहत पर ध्यान दें।
लकी कलर – मैरून, लकी नंबर – 8

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। यात्रा का योग है। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर आएंगे। प्यार में रोमांस रहेगा। पैसों के मामले में लाभ के संकेत हैं।
लकी कलर – पीला, लकी नंबर – 4

मकर राशि
मकर राशि वालों की किस्मत आज खूब साथ देगी। तरक्की और प्रमोशन के योग हैं। बिज़नेस करने वालों को भी फायदा होगा। परिवार और रिश्तों में खुशी रहेगी। सेहत मजबूत रहेगी।
लकी कलर – भूरा, लकी नंबर – 5

Hartalika Teej 2025: तीज पर नई बहुएं भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, वरना बिगड़ सकता है रिश्ता

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में व्यस्त रहेंगे लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। प्यार में पार्टनर का साथ रहेगा। पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें।
लकी कलर – बैंगनी, लकी नंबर – 2

मीन राशि
मीन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी और नौकरी में बॉस खुश रहेंगे। प्यार में पार्टनर का साथ मिलेगा। पैसों के मामले में फायदा होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
लकी कलर – आसमानी, लकी नंबर – 6

Ganesh Chaturthi 2025: 10 दिनों तक क्यों पूजे जाते हैं गणपति बप्पा? गणेश चतुर्थी 2025 का महत्व और मान्यताएं

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026