Categories: धर्म

Hanuman Bahuk: आज मंगलवार के दिन करें हनुमान बाहुक का पाठ, शारीरिक कष्ट और दुख-दर्द होंगे खत्म! यहां जानें विधि और नियम

Hanuman Bahuk Path: हनुमान बाहुक स्रोत का पाठ करने से शारीरिक कष्ट, रोग, मानसिक तनाव और शत्रु बाधा से छुटकारा मिलता है, इसके अलावा भी हनुमान बाहुक के कई लाभ हैं। इसके अलावा  हनुमान बाहुक को पढ़ने के कई नियम और विधि हैं, जिसके बारे में यहां आपको बताया गया है। तो चलिए जानते हैं हनुमान बाहुक को पढ़ने के महत्व, विधि और नियम

Published by chhaya sharma

Hanuman Bahuk Path: आज मंगलवार का दिन है और मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित होता है, जो कलयुग के देवता है। ऐसे में नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा-पाठ करने व्यक्ति के सारे दुख दर्द दूर हो जाते हैं और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। कई लोग हनुमान जी (Hanuman ji) को खुश करने के लिए हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी करते हैं। लेकिन हनुमान जी को खुश करने के लिए इससे भी शक्तिशाली और प्रभावशाली स्त्रोत हनुमान बाहुक, जिसकी रचना श्री तुलसीदास जी द्वारा की गई है। तो चलिए जानते हैं यहां हनुमान बाहुक पाठ करने का क्या महत्व, नियम, विधि और लाभ के बारे में।

हनुमान बाहुक पढ़ने के क्या फायदे हैं?

हनुमान बाहुक स्रोत का पाठ करने से शारीरिक कष्ट, रोग, मानसिक तनाव और शत्रु बाधा से छुटकारा मिलता है, इसके अलावा भी हनुमान बाहुक के कई लाभ हैं। इसके अलावा  हनुमान बाहुक को पढ़ने के कई नियम और विधि हैं, जिसके बारे में यहां आपको बताया गया है। तो चलिए जानते हैं हनुमान बाहुक को पढ़ने के महत्व, विधि और नियम

  1. लंबे समय से चल रही बीमारीयों और रोगों से छुटकारा- पुरानी कथाओं के अनुसार एक बार तुलसीदास जी को हाथों में असहनीय पीड़ा हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने हनुमान बाहुक स्त्रोत की रचना की। जिसके बाद हनुमान बाहुक का रोजाना पाठ करने से उन्हें कई तरह के चमत्कारी लाभ प्राप्त हुए और उनकी पीड़ा गायब हो गई। 
  2. शारीरिक मानसिक बल में वृद्धि होती है- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप रोजाना नियम के साथ हनुमान बाहुक का पाठ करते हैं, तो आपको मानसिक और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है और आंतरिक शक्तियां भी जागरूक होती हैं
  3. शत्रु बाधा से सुरक्षा मिलती है-  मान्यताओं के अनुसार रोजाना हनुमान बाहुक का पाठ करने से वाद-विवाद, कोर्ट-कचहरी और दुश्मनों से होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है और हनुमान जी (Hanuman ji) सदैव आपकी रक्षा के लिए तैयार रहते हैं औनकी कृपा आप पर बनी रहती है। 

हनुमान बाहुक की पूजा विधि और नियम क्या है?

हनुमान बाहुक का पाठ करने के कई नियम है, जिसका पालन आपको जरूर करना चाहिए, जैसे…

  • हनुमान बाहुक का पाठ करने से पहले जल्दी सुबह उठकर स्नान करना चाहिए और साफ कपड़े पहनने चाहिए 
  • इसके अलावा हनुमान बाहुक का पाठ करने से पहले हनुमान जी के सामने घी या तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए और उन्हें पीले या लाल पुष्प अर्पण करने चाहिए
  • वहीं हनुमान जी को गुड़-चना, सिंदूर, चमेली का तेल बेहद पसंद है, तो  हनुमान बाहुक के पाठ से पहले ये सभी चीजें आपको हनुमान जी अर्पित करना चाहिए
  • साथ ही हनुमान बाहुक के  प्रत्येक पाठ के बाद 108 बार ऊँ हनुमते नमः का जाप जरूर करना चाहिए 

यहां जाने हनुमान बाहुक की शास्त्रीय प्रमाणिकता

तुलसीदास जी ने हनुमान बाहुक का जिक्र हनुमान (Hanuman ji) भक्ति दिखाने के लिए किया है। दीनबंधु दुखहारी, हनुमंत रखवारी। बाहुक बनायो तुलसी, संकट मिटाओ सारी।। यह हनुमान बाहुक का बेहद महत्वपूर्ण श्लोक है। इस ग्रंथ को मुख्य तौर पर उत्तर भारत में बनारस, अयोध्या, चित्रकूट जैसे क्षेत्रों काफी माना जाता है 

Related Post

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

chhaya sharma

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026