Categories: धर्म

घर के पूजा स्थल में इन भगवानों की मूर्ति या फोटो लगाना है वर्जित, फैलती है अशांति और होती है धन हानि

Ghar Ke Mandir Mei Bhagwaan Ki Murti: पूजास्थल सकारात्मकता का प्रतीकता होता है, जब हम पूजा करते हैं तो वहां की सकारात्मकता हमें एनर्जी से भर देती है और घर का वातावरण भी पॉजिटिव हो जाता है.  आज हम बात करते हैं कि हमें अपने घर में कौन कौन से देवी देवताओं की मूर्ति या तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. आपको बता दें कि ऐसे भी कई भगवान होते है जिनकी घर में मूर्ति रखने से घर का माहौल अशांतिपूर्ण या निगेटिव हो जाता है. इसलिए जब कभी भी अपने घर में मूर्ति या तस्वीर लगाने की बात मन में आए तो नीचे दिए गए देवी देवताओं की तस्वीर या मूर्ति कभी भी न लगाएं और अगर आपके घर पहले से लगी हुई है तो तत्काल किसी मंदिर में दान करें.

Ghar Ka Mandir: पूजास्थल सकारात्मकता का प्रतीकता होता है, जब हम पूजा करते हैं तो वहां की सकारात्मकता हमें एनर्जी से भर देती है और घर का वातावरण भी पॉजिटिव हो जाता है.  आज हम बात करते हैं कि हमें अपने घर में कौन कौन से देवी देवताओं की मूर्ति या तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. आपको बता दें कि ऐसे भी कई भगवान होते है जिनकी घर में मूर्ति रखने से घर का माहौल अशांतिपूर्ण या निगेटिव हो जाता है. इसलिए जब कभी भी अपने घर में मूर्ति या तस्वीर लगाने की बात मन में आए तो नीचे दिए गए देवी देवताओं की तस्वीर या मूर्ति कभी भी न लगाएं और अगर आपके घर पहले से लगी हुई है तो तत्काल किसी मंदिर में दान करें.

कौन-से देवी-देवताओं की मूर्ति घर के मंदिर में रखना होता है अशुभ?

शनि देव की मूर्ति या फोटो

ऐसे तो भगवान शनि को ब्रह्मांड का सबसे बड़ा न्यायाधीश माना जाता है. परंतु एक श्राप के कारण उनकी दृष्टि श्रापित है. उन्हें श्राप मिला था कि उनकी  दृष्टि जिस किसी पर भी पड़ेगी उसका सर्वनाश हो जाएगा. शनि देव को घर में रखने से उनके दृष्टि हमारे घर के सभी सदस्यों पर पड़ती है जोकि एक शुभ संकेत नहीं है. ऐसा करने से आप की हानि हो सकती है. इसलिए शनि देव की मूर्ति घर पर रखना शुभ नहीं माना गया. 

भैरवनाथ

भैरवनाथ साक्षात भोलेनाथ के अवतार हैं और भगवान शिवजी के सबसे बड़े गणों में है, इसके अलावा भैरवनाथ तंत्र मंत्र के मुख्य देवता है. भैरव नाथ की पूजा करना हर इंसान के बस की बात नहीं है क्योंकि भैरव नाथ की पूजा तंत्र मंत्र और त्याग से होती है. जिन लोगों को तंत्र मंत्र का ज्ञान नहीं है  वह भैरव नाथ की पूजा नहीं कर सकते है. इसलिए भैरव नाथ की मूर्ति अपने घर के पूजा स्थल पर नहीं रखनी चाहिए.

मां लक्ष्मी की खड़ी मुद्रा की मूर्ति या फोटो

मां लक्ष्मी का घर में आगमन किसे पसंद नहीं होता. परंतु यदि घर के पूजा स्थल में माता लक्ष्मी की मूर्ति खड़ी मुद्रा में है ऐसी जगह धन ढहर नहीं पाएगा. कहीं ना कहीं खर्च होता रहेगा. अतः हमेशा लक्ष्मी माता की बैठी मुद्रा में मूर्ति या फोटो लगानी चाहिए जिससे घर में धन संपत्ति का वास हो.

Related Post

भगवान  शंकर की नटराज के अवतार वाली मूर्ति या फोटो

नटराज मूर्ति अर्थात भगवान शिव की नृत्य करते समय की मूर्ति घर पर रखने से बचना चाहिए. वे नृत्य तभी करते थे जब वो अत्यधिक क्रोध में आ जाते थे. इसलिए घर पर भगवान शंकर की तांडव करते हुए मूर्ति रखना या कोई तस्वीर लगाना बहुत शुभ नहीं माना जाता. ऐसी तस्वीर घर पर होने से पारिवारिक लड़ाई झगड़े होते रहते हैं. परिवार के सदस्यों के बीच में मनमुटाव हो सकता है. मन में शांति बहुत कम रहती है. 
मां महाकाली की मूर्ति या फोटो

महाकाली का रूप अत्यंत भयानक और विकराल होता है. माता काली का क्रोध अपार है. उनके क्रोध को आसानी से शांत नहीं किया जा सकता है, इसलिए माता काली के क्रोध से भरी तस्वीर को अपने घर में नहीं लगाना चाहिए. अगर हम माता काली की तस्वीर अपने घर में लगाते हैं तो घर के लोगों के अंदर क्रोध बढ़ता है.

राहु या केतु की मूर्ति

राहु और केतु को नवग्रहों में स्थान प्राप्त है. पर इन ग्रहों की गिनती क्रूर ग्रहों में की जाती है इसलिए इनकी पूजा घर पर करना शुभ नहीं होता. अगर आप नवग्रहों के यंत्र की स्थापना कर रहे हैं तब आप उस पर राहु केतु की पूजा कर सकते हैं.

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026