Categories: धर्म

Dussehra 2025: आज देशभर में मनाया जाएगा दशहरा, जानें क्या करें और क्या न करें

Dussehra 2025 Ka Mehtav: साल 2025 में 2 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा. इस दिन भगवान राम की विधिवत पूजा की जाती है और सूर्यास्त के बाद कई जगहों पर रावण दहन भी किया जाएगा. तो चलिए आपको बताते हैं कि दशहरा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?

Published by Shivi Bajpai

Dussehra 2025: भारत का प्रमुख त्योहार दशहरा या विजयदशमी हर साल अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. वर्ष 2025 में दशहरा का पर्व पूरे देश में 2 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जा रहा  है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है.इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था. यही कारण है कि इसे विजयदशमी कहा जाता है. इस दिन रावण दहन, शस्त्र पूजा और देवी दुर्गा की विदाई जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.

दशहरे का महत्व

दशहरा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं बल्कि जीवन में सदाचार, साहस और न्याय के पालन का संदेश देता है. यह पर्व हमें सिखाता है कि चाहे बुराई कितनी ही बड़ी क्यों न हो, अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है. इस दिन लोग अपने घरों में शुभ कार्यों की शुरुआत करते हैं. नया वाहन, घर या व्यापार शुरू करने के लिए भी यह तिथि अत्यंत शुभ मानी जाती है.

दशहरे पर क्या करें

शस्त्र पूजन: इस दिन अपने हथियारों, औजारों और कार्य से जुड़े उपकरणों की पूजा करनी चाहिए, ताकि कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त हो.

रावण दहन दर्शन: रावण दहन देखने या उसमें भाग लेने से जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

देवी-देवताओं की आराधना: इस दिन मां दुर्गा और भगवान राम की विशेष पूजा करने से सुख-समृद्धि और परिवार में शांति बनी रहती है.

Related Post

नए कार्यों की शुरुआत: विजयदशमी को नए कार्य, व्यवसाय या निवेश की शुरुआत करना अत्यंत शुभ माना जाता है.

दशहरे पर क्या न करें

इस दिन झगड़ा, कलह या अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए.

नकारात्मक विचारों और आलस्य से दूर रहें.

दूसरों का अपमान न करें, क्योंकि यह दिन सम्मान और परोपकार की भावना को बढ़ाने का है.

इस दिन मांसाहार और नशे का सेवन वर्जित माना गया है.

Shivi Bajpai

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026