Categories: धर्म

Diwali 2025 Laxmi- Ganesh Puja: दिवाली पूजन में रखें ये सावधानियाँ और करें सही विधि से लक्ष्मी-गणेश आराधना

Diwali 2025 Laxmi- Ganesh Puja Vidhi दीपावली केवल रोशनी और उल्लास का पर्व नहीं, बल्कि यह माँ लक्ष्मी और श्री गणेश की आराधना का शुभ अवसर है. सही विधि, शुद्धता और श्रद्धा के साथ किया गया पूजन जीवन में स्थायी सुख, शांति और समृद्धि का वरदान देता है

Laxmi- Ganesh Puja Vidhi On Diwali 2025 :दीपावली केवल रोशनी और उल्लास का पर्व नहीं, बल्कि यह माँ लक्ष्मी और श्री गणेश की आराधना का शुभ अवसर है. सही विधि, शुद्धता और श्रद्धा के साथ किया गया पूजन जीवन में स्थायी सुख, शांति और समृद्धि का वरदान देता है. आइए जानते हैं Pandit Shashishekhar Tripathi द्वारा कि दीपावली पूजन में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

प्रतिमा का चयन करें सोच-समझकर

श्री गणेश और माँ लक्ष्मी की मूर्तियां प्रसन्न मुद्रा में होनी चाहिए. उग्र स्वरूप या क्रोधित आकृति वाली प्रतिमाएँ घर में नहीं रखनी चाहिए. खंडित या टूटी हुई मूर्तियों का पूजन सर्वथा वर्जित है. गणेश जी की दाहिनी ओर लक्ष्मी जी को स्थापित करें क्योंकि लक्ष्मी विष्णुप्रिया हैं, गणेश की वामांगना नहीं.

अखंड दीपक का विशेष महत्व

दीपावली की रात्रि में जो दीपक पूजन के समय जलाया जाए, उसे रात्रि भर बुझने न दें.
यह अखंड दीपक लक्ष्मी का प्रतीक है. इसके प्रकाश से घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है.

दीपावली की रात जागरण करें

दीपावली की रात में सोना यानी कि लक्ष्मी जी को खोना. इस महाकाल रात्रि में जागरण करके लक्ष्मी पूजन, भजन और ध्यान करने से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

गणेश और लक्ष्मी पूजन की विधि

श्री गणेश पूजन

गणेश जी को तुलसी न चढ़ाएं. सिंदूर का तिलक, दूर्वा, और मोदक (लड्डू) का भोग लगाएँ. प्रिय फल- केला, सेब, कैथा, जामुन, और गन्ना को भोग लगाने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं.

माँ लक्ष्मी पूजन

लक्ष्मी जी को रोली की बिंदी लगाकर कमल का फूल चढ़ाएं. खीर या सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएँ. प्रिय फल-अनार, संतरा, शरीफा और कमलगट्टा का भोग लगाना चाहिए.

Related Post

पूजन के समय रखें ये व्यवस्था

पूजन के समय शोर-गुल न करें, क्योंकि कोलाहल से लक्ष्मी विचलित होकर चली जाती हैं. शंख की उपस्थिति और उसका नाद लक्ष्मी को प्रिय है. सुगंध (इत्र) का प्रयोग पूजन में शुभ और मनभावन माना गया है.

दिशा, दीप और आसन का महत्व

पूजा ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में करें. अपना मुख पूर्व दिशा की ओर रखें. घी का दीपक बायीं ओर और तेल का दीपक दाहिनी ओर रखें. दीपक को चावल के ऊपर रखें. पकवान बायीं ओर तथा फल दाहिनी ओर रखें.

स्वच्छता और वस्त्र का ध्यान रखें

माँ लक्ष्मी को स्वच्छता अत्यंत प्रिय है. घर को पूरी तरह साफ-सुथरा रखें. स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करें. नये या धुले वस्त्र पहनकर ही पूजन करें.

कुबेर क्षेत्र की पूजा भी करें

कुबेर देव धन के अधिष्ठाता हैं इसलिए घर की तिजोरी, गल्ला या धन-स्थान को भी धूप-दीप अवश्य दिखाएं. इससे धन की वृद्धि और स्थिरता बनी रहती है.

मूर्तियों का विसर्जन विधि पूर्वक करें

दीपावली के बाद पूजन की पुरानी मूर्तियों को सम्मान पूर्वक किसी नदी, सरोवर या जलाशय में विसर्जित करें. उन्हें पेड़ के नीचे या किसी कोने में यूँ ही न छोड़ें.

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026