Categories: धर्म

Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन गृह प्रवेश करना शुभ है या अशुभ? जानें क्या कहता हैं वास्तु शास्त्र का नियम

Dhanteras 2025 Griha Pravesh Muhurat: धनतेरस का दिन पूजा पाठ के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा की जाती हैं. इसके अलावा धनतेरस के दिन खरीदारी करना भी शुभ होता है. लेकिन क्या धनतेरस के दिन गृह प्रवेश कर सकते हैं? ऐसा करना सही है या गलत? चलिए जानते हैं यहां

Published by chhaya sharma

Can Do Griha Pravesh On Dhanteras 2025: हिंदू धर्म में धनतेरस के त्योहार का बेहद महत्व हैं, कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. साल 2025 में धनतेरस 18 अक्टूबर के दिन मनाया जायेगा. धनतेरस के दिन कुबेर महाराज, माता धन्वंतरी और मां लक्ष्मी की पूजा का पूजा की जाती हैं. इसके अलावा धनतेरस के दिन सोना चंदी बर्तन, वाहन, धनिया और झाड़ू खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या धन धनतेरस के दिन गृह प्रवेश कर सकते हैं? ऐसा करना सही है या गलत? चलिए जानते हैं यहां क्या कहता हैं इस बारे में वास्तु शास्त्र

क्या धनतेरस पर गृह प्रवेश कर सकते हैं? (Can Do Griha Pravesh On Dhanteras)

धनतेरस कार्तिस मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन पड़ता है, जो चातुर्मास में आती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चातुर्मास के दौरान में विवाह, सगाई, गृह प्रवेश और नामकरण जैसे कार्य नहीं किए जाते हैं. यही वजह है कि धनतेरस पर गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए. चातुर्मास का समापन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी (देवउठनी एकादशी) पर होता है. इस दिन श्री हरी योग निद्रा से जागृते है और इस दिन के बाद से सभी मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है. वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, धनतेरस पर गृह प्रवेश करना बेहद अशुभ होता है. क्योंकि इस दौरान वास्तु सुप्त अवस्था में होता है. इसलिए धनतेरस के दिन ऐसा करने से व्यक्ति और उनके घरवालों को घर में दुर्भाग्य और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. 

Related Post

अक्टूबर 2025 में गृह प्रवेश का सबसे अच्छा मुहूर्त

अक्टूबर 2025 में गृह प्रवेश के लिए तीन सबसे शुभ मुहूर्त हैं:- 23 अक्टूबर (गुरुवार), 24 अक्टूबर (शुक्रवार) और 29 अक्टूबर (बुधवार).

  • 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार – सुबह 04:51 बजे से 24 अक्टूबर को सुबह 06:28 बजे तक.
  • 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार – सुबह 06:28 बजे से 25 अक्टूबर को रात 01:19 बजे तक.
  • 29 अक्टूबर 2025, बुधवार – सुबह 06:31 बजे से लेकर सुबह 09:23 बजे तक.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

पाक करेगा टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट! जानें इस बार क्या है PCB की भारत न आने की साजिश?

T20 World Cup 2026: कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पाकिस्तान बांग्लादेश के समर्थन…

January 19, 2026

BJP Presidents List: नितिन नबीन बनेंगे बीजेपी के अगले अध्यक्ष, यहां देखें 1980 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्षों की लिस्ट

BJP Party Presidents: 2019 तक BJP राष्ट्रीय संसद में प्रतिनिधित्व (303 सीटें) के मामले में…

January 19, 2026

भीख नहीं मांगी, लोग खुद देते थे पैसे! करोड़पति भिखारी की हैरान कर देने वाली कहानी

Indore Rich Beggar Mangilal: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिव्यांग भिखारी जो सालों से…

January 19, 2026