Categories: धर्म

Viral Video : ‘मुझे बहुत गुस्सा…’, संत प्रेमानंद महाराज ने छोटे बच्चे को दी सलाह, मां-बाप के लिए कही ऐसी बात

Premanand Maharaj Viral Video : वृंदावन के प्रेमानंद महाराज से एक बच्चे ने पूछा, गुरुदेव, मुझे बहुत गुस्सा आता है. महाराज ने उसे बहुत सी बाते कही और अच्छी सलाह भी दी.

Published by sanskritij jaipuria

Premanand Maharaj Viral Video : वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के पास हर उम्र के लोग अपनी परेशानियां लेकर पहुंचते हैं. कोई परिवार की चिंता बताता है तो कोई मन की उलझन. लेकिन हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, जिसमें एक छोटा बच्चा अपने गुस्से पर काबू पाने का उपाय पूछता नजर आता है. महाराज का जवाब न सिर्फ उस बच्चे के लिए, बल्कि हर व्यक्ति के लिए एक सीख देता है.

वीडियो में एक मासूम बच्चा प्रेमानंद महाराज के सामने बैठा कहता है – गुरुदेव, मुझे छोटी-छोटी बातों पर बहुत गुस्सा आता है. इसे कैसे कंट्रोल करूं? उसके इस सवाल पर संत मुस्कुराते हैं और बहुत सहज अंदाज में उससे बातचीत शुरू करते हैं.

महाराज बोले – ‘राधा-राधा का नाम जपते हो?’

महाराज ने बच्चे से पूछा राधा-राधा नाम जपते हो? बच्चा बोला – जी, लेकिन दिन में सिर्फ चार से पांच हजार बार ही कर पाता हूं. इस पर प्रेमानंद महाराज मुस्कुराकर बोले – इतना कम क्यों? क्या तुम्हारे अपने बच्चे हैं, जिनके ब्याह की चिंता करनी है? उनका इशारा यह था कि छोटी उम्र में व्यक्ति के पास समय और ऊर्जा दोनों होते हैं, जिन्हें सही दिशा में लगाना चाहिए.

महाराज ने आगे कहा – जब तुम मन लगाकर राधा-राधा का नाम जपोगे, तो तुम्हारे भीतर शांति अपने आप आने लगेगी. उन्होंने समझाया कि जितना ज्यादा व्यक्ति ईश्वर के नाम में मन लगाएगा, उतना ही उसका मन स्थिर और शांत रहेगा.

A post shared by Bhajan Marg Official (@bhajanmarg_official)

हर दिन माता-पिता के पैर छूओ

संत ने बच्चे से पूछा – क्या तुम रोज अपने माता-पिता के पैर छूते हो? बच्चे ने कहा – नहीं. इस पर महाराज बोले – छोटी-छोटी बातों पर जो गुस्सा करता है, उसका हृदय कमजोर होता है. रोज अपने माता-पिता के पैर छूओ, संतों को प्रणाम करो, इससे मन में नम्रता आएगी.

महाराज ने आगे कहा – गंदे बच्चों की संगत मत करना, कोई गंदी बात मत करना. अगर तुम रोज नाम जपोगे, माता-पिता का आदर करोगे और गलत संगत से दूर रहोगे, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026