Home > धर्म > Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा का विशेष महत्व, जानिए क्यों मानी जाती है फलदायी?

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा का विशेष महत्व, जानिए क्यों मानी जाती है फलदायी?

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है. यह त्योहार हर साल वैशाख माह की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. इस साल यह पर्व 19 अप्रैल को मनाया जा रहा है.

By: Preeti Rajput | Published: April 10, 2026 1:41:05 PM IST



Akshay Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के त्योहार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. हिंदू पंचांग के मुताबिर हर साल अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की खरीदारी, दान और माता लक्ष्मी की पूजन का विशेष महत्व माना जाता है. इसके अलावा इस दिन तुलसी के पौधे की पूजा भी अहम मानी जाती है. धार्मिक मान्यता के मुताबिक, इस दिन तुलसी पूजन से घर में धन-धान्य और सुख-सुविधाओं की कोई भी कमी नहीं होती है. 

अक्षय तृतीया कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 19 अप्रैल की सुबह 10:45 मिनट पर होगी. वहीं इसका समापन 20 अप्रैल की सुबह 7:49 मिनट पर होगा. इसके मुताबिक अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा.

तुलसी पूजन का महत्व 

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, तुलसी का पौधा शुभ और पूजनीय माना जाता है. क्योंकि तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है. वहीं भगवान विष्णु को तुलसी बहुत ही प्रिय होती है. इस दिन तुलसी पूजन करने से मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं. साथ ही तुलसी पूजन से घर पर मां लक्ष्मी का वास घर में होता है, जिससे सुख-समृद्धि और धन-धान्य में कोई भी कमी नहीं होती. ऐसे में अक्षय तृतीया पर खरीदारी और पूजन करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं. 

हुमायूं कबीर के पैरों तले खिसकी जमीन, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन; अब बंगाल में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी AIMIM

अक्षय तृतीया पर शुभ मुहूर्त 

इस दिन बिना मुहूर्त के कोई भी शुभ काम किया जा सकता है. अक्षय तृतीया के दिन तुलसी पूजन का महत्व होता है. सुबह सबसे पहले उठकर अच्छे से स्नान कर लें. फिर तुलसी के पास घी के दीपक जला दें. रोली, चंदन, फल-फूल और मिष्ठान अर्पित करें. इसके बाद तुलसी के पौधे की 7 से 11 बार परिक्रमा करें. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, तुलसी पूजन से घर में सुख-शांति और आर्थिक संपन्नता आती है. 

Advertisement