Home > धर्म > Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: आज हनुमान जयंती के दिन किन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें मेष से लेकर मीन का हाल

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: आज हनुमान जयंती के दिन किन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें मेष से लेकर मीन का हाल

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: आज का दिन बहुत खास है क्योंकि आज हनुमान जयंती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का दिन राशियों के लिए कैसा रहेगा-

By: sanskritij jaipuria | Published: April 2, 2026 6:42:20 AM IST



Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है. पूर्णिमा तिथि होने के साथ-साथ चन्द्रमा कन्या राशि में स्थित हैं, जो बुद्धि और विश्लेषण क्षमता को प्रभावित करते हैं. आज हनुमान जयंती भी मनाई जा रही है, इसलिए भगवान हनुमान की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है. गुरुवार का दिन होने के कारण भगवान विष्णु की आराधना करना भी शुभ रहेगा. दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनाए रखना और आपसी सम्मान बनाए रखना भी आज विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. आइए जानते हैं आज आपकी राशि का हाल-

मेष राशि

आज आपके लिए कार्यक्षेत्र में बदलाव को लेकर विचार उत्पन्न हो सकते हैं. शिक्षा और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. नौकरी में अपनी स्थिति को लेकर सजग रहना जरूरी है. प्रेम संबंधों में खुशी रहेगी और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और अन्न का दान करें.

 वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में आज सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. व्यवसाय में नई संभावनाएं बनेंगी और यात्रा के योग भी हैं. हालांकि नौकरी में वाणी पर कंट्रोल रखना जरूरी है। काम की व्यस्तता बनी रहेगी.

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और कंबल दान करें.

 मिथुन राशि

आज करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में लाभ के संकेत हैं, लेकिन काम का दबाव भी बढ़ सकता है. प्रेम जीवन में हल्के उतार-चढ़ाव संभव हैं.

उपाय: उड़द और गुड़ का दान करें.

कर्क राशि

आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी अस्थिरता महसूस हो सकती है. व्यापार में धैर्य बनाए रखना जरूरी है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, लेकिन मानसिक संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा.

उपाय: गाय को गुड़ और हरी सब्जी खिलाएं.

 सिंह राशि

आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे. प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए साथी के साथ समय बिताएं. नौकरी से जुड़ा तनाव कम करने की जरूरत है.

उपाय: सूर्य देव की उपासना करें.

 कन्या राशि

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. व्यापार में सुधार होगा और धन प्राप्ति के योग बनेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है.

उपाय: तिल और उड़द का दान करें.

 तुला राशि

आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं. आईटी और मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें.

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल-गुड़ का दान करें.

 वृश्चिक राशि

धन लाभ के योग बन रहे हैं और कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी. नौकरी से जुड़ी चिंताएं कम होंगी. हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है.

उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और गाय को गुड़ खिलाएं.

 धनु राशि

रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. करियर में मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा. प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी और संबंध मजबूत होंगे.

उपाय: हनुमान जी का पाठ करें.

 मकर राशि

नौकरी में सफलता के संकेत हैं और छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा. प्रेम जीवन में भावनाओं पर कंट्रोल रखना जरूरी है. धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं.

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें.

 कुंभ राशि

आज मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति बन सकती है. नौकरी में बदलाव सोच-समझकर करें. व्यापार में सकारात्मक सोच बनाए रखना जरूरी है.

उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और फल का दान करें.

 मीन राशि

आज करियर और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे. कार्यशैली में सुधार करने से और सफलता मिलेगी. प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी अर्पित करें.

Advertisement