Categories: धर्म

Aaj ka rashifal 13 April 2026: ग्रह गोचर से जीवन में बदलाव, 12 राशियों पर अलग प्रभाव, जानें आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 13 April 2026: 13 अप्रैल 2026 में ग्रहों की जटिल स्थिति के कारण ज्योतिषीय दृष्टि से एक चुनौतीपूर्ण समय माना जा रहा है, शुक्र, गुरु, केतु और चंद्र-राहु की विशेष युति मानसिक तनाव, आर्थिक अस्थिरता और संबंधों में उतार-चढ़ाव का संकेत दे रही है, कई राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है.

Published by Ranjana Sharma

Aaj ka rashifal 13 April 2026: 13 अप्रैल 2026 में ग्रहों की स्थिति एक बेहद जटिल और असंतुलित योग का निर्माण कर रही है, ज्योतिषीय गणना के अनुसार शुक्र मेष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में तथा चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में एक साथ स्थित होकर घनिष्ठा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, साथ ही शनि के प्रभाव वाले क्षेत्र में यह संयोग मानसिक तनाव, आर्थिक अस्थिरता और संबंधों में उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहा है, ग्रहों की यह स्थिति कुछ दिनों तक नकारात्मक प्रभाव बनाए रख सकती है, जिससे कई राशियों पर इसका अलग-अलग असर देखने को मिल सकता है.

ग्रहों की वर्तमान स्थिति और प्रभाव

इस समय सूर्य, बुध, मंगल और शनि मीन राशि में स्थित हैं, जिससे राहत के बड़े संकेत फिलहाल दिखाई नहीं दे रहे हैं, ग्रहों का यह संयोजन तनाव, भ्रम और निर्णय लेने में कठिनाई को बढ़ा सकता है, आने वाले एक-दो दिनों तक इसका प्रभाव अधिक तीव्र रहने की संभावना जताई जा रही है.

मेष राशि

स्वास्थ्य पर असर, यात्रा कष्टकारी हो सकती है, भ्रामक या नकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है, मानसिक स्थिति थोड़ी परेशान रह सकती है, संतान और प्रेम संबंधों में तनाव और बहस की स्थिति बन सकती है, हालांकि किसी बड़े हादसे का योग नहीं है लेकिन दिन नकारात्मक प्रभाव वाला रहेगा, लाल वस्तु अपने पास रखें और काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.

Related Post

वृषभ राशि

व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति, कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचना जरूरी है, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, प्रेम संबंधों में सुधार के संकेत हैं, संतान की स्थिति सामान्य रहेगी, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा.

मिथुन राशि

अपमान या मान-सम्मान को ठेस पहुंचने की संभावना है, हालांकि स्वास्थ्य में सुधार दिख रहा है, प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन यात्रा और विवादों से बचना चाहिए, शनि देव की आराधना शुभ परिणाम दे सकती है.

कर्क राशि

चोट या दुर्घटना जैसी स्थितियों से सावधान रहें, स्वास्थ्य और परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं, प्रेम संबंधों में दूरी और ठंडापन संभव है, संतान पक्ष अपेक्षाओं के विपरीत व्यवहार कर सकता है, मानसिक तनाव बढ़ सकता है, काली वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा.

सिंह राशि

स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है, नौकरी और कार्यस्थल पर जोखिम से बचें, प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन सकती है, दिन सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है, काली वस्तु का दान शुभ रहेगा.

कन्या राशि

शत्रुओं पर प्रभाव बना रहेगा लेकिन मानसिक तनाव और अव्यवस्था बनी रह सकती है, पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन प्रेम और संतान पक्ष में अस्थिरता रहेगी, पीली वस्तु का दान शुभ माना गया है.

तुला राशि

मानसिक तनाव और अवसाद जैसी स्थिति बन सकती है, प्रेम संबंधों में विवाद की संभावना है, संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी, स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन मानसिक शांति प्रभावित होगी, शनि देव की आराधना लाभकारी होगी.

वृश्चिक राशि

गृह कलह की संभावना, स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है, प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा, व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा, काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.

धनु राशि

नाक, कान और गले से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, व्यवसाय में विवाद की स्थिति बन सकती है, नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रह सकता है, प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा, काली वस्तु का दान शुभ होगा.

मकर राशि

धन हानि की संभावना, वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा, व्यापार सामान्य स्थिति में रहेगा, काली वस्तु का दान लाभकारी होगा.

कुंभ राशि

मानसिक तनाव, घबराहट और बेचैनी की स्थिति बन सकती है, निर्णय लेने की क्षमता बनी रहेगी लेकिन धन की प्राप्ति में उतार-चढ़ाव रहेगा, प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा, हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा.

मीन राशि

स्वास्थ्य पर असर, मानसिक तनाव और अज्ञात भय की स्थिति, प्रेम और संतान में दूरी महसूस हो सकती है, व्यापार सामान्य रहेगा, शिवजी का जलाभिषेक करना और काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Bihar CM threat: सीएम सम्राट चौधरी को धमकी देने वाला गुजरात से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाया जा रहा

Bihar CM threat: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने…

April 17, 2026

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें? जानिए सस्ती और शुभ वस्तुओं की पूरी लिस्ट

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 का पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा, जिसे हिंदू धर्म…

April 17, 2026

Richest man asia: अब मुकेश अंबानी नहीं ये शख्स हैं एशिया के नंबर-1 अमीर, जानें टॉप-10 लिस्ट कौन-कौन शामिल

Richest man asia:  शेयर बाजार की तेजी ने एक बार फिर भारत के सबसे अमीर…

April 17, 2026

Silver price today 17 april 2026: अक्षय तृतीया से पहले चांदी में उछाल, जानिए आपके शहर का ताजा भाव

Silver price today 17 april 2026:  अक्षय तृतीया से पहले चांदी की कीमतों में तेजी…

April 17, 2026

Gold price today 17 april 2026: गिरावट के बाद सोने में जोरदार उछाल ,MCX से लेकर बाजार तक बढ़े दाम, जानिए नया रेट

Gold price today 17 april 2026: सोने की कीमतों में गिरावट के बाद फिर तेजी…

April 17, 2026

Women reservation: महिला आरक्षण लागू, लेकिन कब मिलेगा हक? संसद में उठे बड़े सवाल

Women reservation: महिला आरक्षण अधिनियम लागू हो गया है, लेकिन इसका लाभ अभी दूर है.…

April 17, 2026