Aaj Ka Rashifal | Today Rashifal | Today Horoscope: आज का दिन बहुत शुभ है. माघ माह की पूर्णिमा तिथि है. आज चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे. 1 फरवरी का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, यहां पढ़ें मेष से मीन राशि का आज का राशिफल.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन क्रिएटिव रहेगा. इस दिन आप नए महीने की प्लैनिंग कर सकते हैं और अपने कार्य को उसी हिसाब से प्लान कर सकते हैं. आज आप परिवार के साथ अपना वीकएंड एंजॉय कर सकते हैं, किसी भी बात को लेकर उत्तेजित ना हो, धैर्य रखें. सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन सिरदर्द से बचें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बिंदास रहेगा. आप पैसों के मामले में सावधानी बरतें. किसी भी प्रकार के इंवेस्टमेंट को सोच-समझकर करें. रिश्तों में मधुरता बनी रहे उसके लिए कोशश करें किसी बात को दिल पर ना लगाएं. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस बढ़ाना होगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज भाग्यशआली रहेगा. इस दिन आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, आपकी मेहनत रंग लाएगी. जॉब में जो लोग हैं उनके लिए दिन बहुत अच्छा है, मेहनत करें और फल की चिंता ना करें. अपने काम को ऐसे करें की कोई आपके ऊपर उंगली ना उठा पाएं.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन इमोशनल रहेगा, इस दिन आप टेंशन में रहेंगे , किसी बात को दिल से ना लगाएं. माता-पिता का साथ आपके लिए सब कुछ है. पैसों के मामले में सावधान रहें, खर्चों पर नियंत्रण रखेंय हेल्थ का ख्याल रखें, बाहर खाने की वजह से पेट की दिक्कत हो सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. इस दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. लव रिलेशन को मजबूत बनाकर रखने के लिए आप पार्टनर के साथ मूवी डेट पर जा सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. इस दिन आप अपने काम को मन लगाकर करें. जीवनसाथ का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. इस दिन पूर्णिमा तिथि है स्नान और दान करके भगवान का आशीर्वाद जरूर प्राप्त करें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा. इस दिन आपके डिसीजन बहुत मायने रखते हैं. अपनी बातों पर अटल रहें, हर निर्णय सोच-समझकर लें. बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन खुश होगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत पॉजीटिव रहेगा. इस दिन आप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे. आज आप प्रॉपर्टी को खरीदने की प्लैनिंग कर सकते हैं. माता-पिता का सम्मान करें, यहीं जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज रविवार का दिन शुभ रहेगा. इस दिन आपके ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी. जॉब नौकरी में बदलाव के योग बन सकते हैं. आपके आज नए कॉन्ट्रेट बनेंगे. अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं तो आपको शुभ फल प्राप्त होंगे.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा. इस दिन आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होगी. परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लकी रहेगी. इस दिन नई सोच और नए विचार मन में आएंगे. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. दोस्तों का सपोर्ट मिल सकता है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मन लगाना हुआ,
मीन राशि
मीन पाशि वालों का आज मन शांत रहेगा. आपका झुकाव धर्म की और बढ़ेगा और आप अपने कार्य को अच्छे से पूरा करेंगे. आज पूर्णिमा तिथि के दिन दान-पुण्य जरूर करें. हेल्थ अच्छी रहेगी.
Know Your Tradition: शादी में सोना पहनना क्यों माना जाता है शुभ, जानें क्या कहते हैं शास्त्र
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता

