School Girl Rape Case: स्कूल गई नाबालिग छात्रा से रेप, मां से लास्ट बात, पुलिस जांच में ऐसा खुलासा

Rajasthan News: बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र में बीते दिनों नाबालिक से दुष्कर्म और प्राइवेट पार्ट्स में बोतल डालने की घटना को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

Published by Mohammad Nematullah

गौतम सिंह राठौड़ की रिपोर्ट, Rajasthan News: बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र में बीते दिनों नाबालिक से दुष्कर्म और प्राइवेट पार्ट्स में बोतल डालने की घटना को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस पूरे प्रकरण में पीड़िता और उसकी मां के बयानों में विरोधाभास पाया गया है। उदयपुर अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता ने बयान दिया कि आरोपी नाबालिक अकेले उसे बहला-फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। वापसी के दौरान बाइक फिसलने से वह घायल हो गई और उसके कमर के निचले हिस्से में चोट आई। इसी चोट के कारण उसे गंभीर उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया, जहां उसकी सर्जरी भी हुई।

Flood News: पंजाब में भीषण बाढ़ से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, भारत ने भारी बारिश को लेकर पाकिस्तान को किया अलर्ट

दुष्कर्म और अपहरण का मामला

वहीं दूसरी ओर पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए परिवाद में आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। इन दोनों बयानों ने पुलिस जांच को अलग ही दिशा दे दी है। पुलिस अब दोनों ही बयानों की जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि चिकित्सकों की रिपोर्ट में नाबालिक के प्राइवेट पार्ट्स में बोतल डालने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। इस अफवाह ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है। पुलिस जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी नाबालिक और पीड़िता के बीच पहले से मोबाइल पर बातचीत होती रही है।

पुलिस की कार्रवाई और नाबालिग आरोपी

इससे यह संकेत मिलता है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। हालांकि, इस तथ्य को लेकर भी पुलिस सभी एंगल से पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नाबालिक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसे डिटेन कर लिया है और बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है।इस पूरे घटनाक्रम से घाटोल क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों में इस वारदात को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है, वहीं बयानों में आए विरोधाभास से लोग उलझन में हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सच्चाई सामने आने तक किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए।

भारत ‘नौसेना’ को देने जा रहा ऐसा शस्त्र, थर-थर कांप उठेगा चीन-पाक; उल्टे पैर भागेंगे आतंकी

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026