Rajasthan: उदयपुर में बारिश, किसानों के लिए संजीवनी

Rajasthan: उदयपुर में बारिश, ग्रामीणों ने इसे खेतों के लिए संजीवनी करार दिया।

Published by Swarnim Suprakash

उदयपुर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट 
Rajasthan: लेकसिटी उदयपुर में झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे शहरवासियों और ग्रामीणों को गुरुवार दोपहर बाद बड़ी राहत मिली। करीब डेढ़ बजे से शहर में बूंदाबांदी शुरू हुई और धीरे-धीरे कई हिस्सों में तेज बारिश ने लोगों को भिगो दिया।
मौसम विभाग ने पहले ही उदयपुर जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी कर रखा था। बारिश से तापमान में गिरावट आई और गर्मी उमस से लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद शोभागपुरा, 100 फीट रोड, आरके सर्कल जैसे इलाकों में जोरदार बारिश हुई। वहीं कलेक्टरी रोड, अस्पताल रोड और आसपास के क्षेत्रों में रिमझिम फुहारों ने लोगों को भिगोया।

ग्रामीणों ने बारिश को खेतों के लिए संजीवनी करार दिया

अचानक हुई बारिश से सडक़ पर निकलने वाले लोग भीगते हुए नजर आए। कई जगह पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। बारिश का असर सिर्फ शहर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण अंचल भी इससे अछूता नहीं रहा। मावली ब्लॉक के घासा गांव में बारिश के बीच खेतों में पानी भर गया। स्कूली छुट्टी के समय बच्चे बारिश में भीगते हुए झूमते और खेलते दिखे। ग्रामीणों ने इसे खेतों के लिए संजीवनी करार दिया।

Odisha: धधक उठी यात्री बस, सभी 40 लोग बाल-बाल बचे

24 घंटे का बारिश का आंकड़ा

गुरुवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में जिले के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। वल्लभनगर, डाया और सलूंबर में 2-2 इंच, सोमकागदर में डेढ़ इंच और झाड़ोल में एक इंच बरसात हुई। इन क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से फसल को फायदा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इधर, बारिश से किसान सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। खेतों में पानी भरने से खरीफ फसल की बुवाई और उत्पादन को गति मिलेगी। मक्की, धान और सोयाबीन जैसी फसलों को लाभ होगा। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी जिले में बरसात की संभावना जताई है। येलो अलर्ट के चलते प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश के इस दौर ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं शहरवासियों को भी गर्मी और उमस से राहत दी है। अब सभी की निगाहें आने वाले दिनों के मौसम पर टिकी है।

IPS Satish Golcha: 2020 में हुए दंगे से लेकर तिहाड़ जेल तक… जानें कौन हैं सतीश गोलचा? जिन्हें बनाया गया दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Ram Rahim: पत्रकार हत्या केस में राम रहीम को झटका नहीं, राहत! हाई कोर्ट ने बदल दिया फैसला; जानें क्या था मामला?

Chhatrapati Murder Case: राम रहीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, पंजाब…

March 7, 2026

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026