15 दिन से पत्थरों में ‘दफन’ थी जिंदगी, फिर कैसे हुआ ‘जंगल में मंगल’ जानने के लिए पढ़ें यह स्टोरी

Rajasthan News: डॉ. मुकेश धाकड़ ने बताया कि बच्चा बेहद कमजोर हालत में लाया गया. उसके मुंह पर फेवी क्विक लगाने से कट के निशान बन गए हैं और गर्मी के कारण शरीर का बायां हिस्सा पूरी तरह से झुलस गया है.

Published by Mohammad Nematullah

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना मंगलवार को सामने आई. बिजोलिया-माल का खेड़ा रोड स्थित सीताकुंड के जंगलों में एक 10-12 दिन का नवजात पत्थरों के बीच दबा हुआ मिला. हैवानियत की हद ये रही कि मासूम का मुंह फेवी क्विक से चिपका दिया गया था. यदि समय पर चरवाहों ने बच्चे की दबे स्वर में आती चीख न सुनी होती, तो शायद यह मासूम जिंदा न बचता.

गांव वालों ने बचाई जान

पशु चराने गए चरवाहों को जंगल से करुण को चीखें सुनाई दीं. जब वे पास पहुंचे तो पत्थरों के बीच से आवाजें आ रही थीं. तत्काल ग्रामीणों और नज़दीक मंदिर पर मौजूद लोगों को बुलाया गया. सभी ने मिलकर पत्थर हटाए तो वहां जिंदगी के लिए तड़पता हुआ मासूम मिला. गर्मी और दबाव से उसका शरीर झुलस चुका था और मुंह का कुछ हिस्सा फेवी क्विक से बंद था.

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर बिजोलिया थाने से दीवान ताराचंद मय जाब्ता मौके पर पहुंचे. नवजात को 108 एंबुलेंस से बिजोलिया अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का लेफ्ट साइड शरीर झुलसने से घायल है, लेकिन फिलहाल उसकी हालत स्थिर है. वही मामला मांडलगढ़ थाना क्षेत्र का होने से जांच वहां ट्रांसफर की गई है.

डॉक्टर ने क्या बताया?

वहीं नवजात को सुरक्षित जिला अस्पताल भेज दिया गया है. अब पुलिस उस कुमाता निर्दयी मां की तलाश में जुटी है. जिसने अपने ही मासूम को मौत के मुंह में धकेलने की कोशिश की. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. लोग कह रहे हैं कि मां जैसी ममता रखने वाली शक्ल से ऐसी हैवानियत की उम्मीद नहीं की जा सकती. गांव भर में चर्चा है कि इंसानियत इतनी गिर चुकी है कि कोई अपने ही खून को पत्थरों के नीचे दबा दे और उसका मुंह तक सील कर दे.

100-200 छोड़िये दिवाली-छठ पर चलेंगी 12000 स्पेशल ट्रेनें, जानिये बिहार-यूपी के लिए कितनी?

Input: प्रहलाद तेली

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026