19 घंटों के लिए बंद रहेंगे खाटू श्याम जी के कपाट, जानिए क्या है विशेष तिलक श्रृंगार

Khatu Shyam Temple: बाबा खाटू श्याम मंदिर, सीकर (राजस्थान) में विशेष तिलक श्रृंगार के दौरान, आम दर्शनाभिलाषियों के लिए मंदिर के कपाट 19 घंटों तक बंद रहेंगे.

Published by Swarnim Suprakash

Khatu Shyam Temple: खाटूश्याम जी मंदिर, राजस्थान में विशेष सेवा, पूजा और श्रृंगार कार्यक्रम के कारण कुछ घंटों के लिए मंदिर के कपाट बंद रहेंगे. इस विशेष पूजा और कार्यक्रम के दौरान आम श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. मंदिर समिति ने तारीख और समय की जानकारी जारी कर दी है, जिससे भक्त अपने दर्शन की योजना इस कार्यक्रम को ध्यान में रख कर बना सकें.

इस सूचना के मुताबिक शेड्यूल करें अपनी यात्रा

अगर आप इन दिनों बाबा खाटू श्याम जी, सीकर (राजस्थान) के दर्शन की योजना बना रहे हैं यह जानकारी आपके लिए बहुत अहम है. आपको इस बार बाबा खाटू श्याम जी के विशेष तिलक श्रृंगार कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा जारी सूचना के अनुसार अपनी दर्शन यात्रा शेड्यूल करनी चाहिए. 

Bihar Chunav: ‘भूरा बाल’ साफ़ करो का सभी कर रहे जिक्र , जानिए पूरा मामला

कब से कब तक आम भक्तों के लिए बंद रहेंगे बाबा खाटू श्याम के कपाट

श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा जारी सूचना के अनुसार बाबा श्याम के इस तिलक श्रृंगार में आम तौर से 8 से 12 घंटों का समय लगता है. मंदिर आम दर्शनाभिलाषियों के लिए 19 घंटों तक बंद रहेगा. विशेष तिलक श्रृंगार हेतु इस बार 25 सितंबर कि रात 10 बजे से खाटू श्याम जी मंदिर आम भक्तों के लिए बंद हो जाएगा.अगले दिन यानी 26 सितम्बर को बाबा की विशेष सेवा पूजा और तिलक श्रृंगार होगा जिसके बाद 26 सितम्बर को शाम 5 बजे बाबा श्याम के संध्या आरती के समय मंदिर के कपाट आम भक्तों के लिए पुनः खोल दिए जाएंगे.

मंदिर समिति की श्रद्धालुओं से अपील

श्री श्याम मंदिर कमेटी सीकर, राजस्थान ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि श्रद्धालु दर्शन के लिए तय समय से पहले मंदिर न पहुंचे, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.  मंदिर प्रशासन का कहना है कि बाबा खाटू श्याम के तिलक श्रृंगार के समय विशेष पूजा-अर्चना होती है, इस पावन अवसर पर शांति और श्रद्धा का वातावरण बनाए रखने के लिए कुछ समय तक श्रद्धालुओं के दर्शन पर रोक लगाई जाती है. मंदिर प्रशासनने ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करें और निर्धारित समय पर ही दर्शन के लिए मंदिर पधारें.

IB के कहने पर आतंकी हाफिज सईद से मिले थे यासीन मालिक,किए कई बड़े खुलासे

Swarnim Suprakash

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026