इस देश में शुरू हुई अनोखी ‘दफन लॉटरी’, मशहूर हस्तियों के बगल में कब्र पाने का मौका; खर्च करने होंगे इतने रुपए

Paris grave lottery 2025: यह लॉटरी शहर के तीन ऐतिहासिक और प्रसिद्ध कब्रिस्तानों पेरे-लाचाइज, मोंटपर्नासे और मोंटमार्ट्रे में आयोजित की जाएगी.

Published by Shubahm Srivastava

Paris Cemetery Lottery: फ्रांस की राजधानी पेरिस ने एक अनोखी और चर्चा में रहने वाली योजना शुरू की है, जिसे सब ‘दफन लॉटरी’ के नाम से बुला रहे हैं. इस योजना के तहत पेरिसवासी अब दुनिया की मशहूर हस्तियों के बगल में अपनी कब्र पाने का मौका जीत सकते हैं. 

यह लॉटरी शहर के तीन ऐतिहासिक और प्रसिद्ध कब्रिस्तानों — पेरे-लाचाइज, मोंटपर्नासे और मोंटमार्ट्रे — में आयोजित की जाएगी, जहां पहले से ही जिम मॉरिसन, ऑस्कर वाइल्ड और एडिथ पियाफ जैसे दिग्गज कलाकारों की कब्रें हैं.

पेरिस नगर परिषद ने शुरू की अनोखी पहल

सीमित जगह और बढ़ते मृतकों की संख्या को देखते हुए, पेरिस नगर परिषद ने यह अनोखी पहल शुरू की है. प्रशासन के अनुसार, कब्रिस्तानों में जगह की भारी कमी के कारण अब हर किसी को दफनाने की अनुमति देना संभव नहीं रहा. इसी वजह से अब एक प्रतिस्पर्धी लॉटरी प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत प्रत्येक कब्रिस्तान में 10 कब्रों के पत्थर नीलामी के लिए रखे जाएंगे.

अंतरिक्ष के सबसे करीब कौन सा देश है? 99% लोग नहीं दे पाएं इस सवाल का जवाब

जानें क्या है इसकी कीमत?

इन कब्रों की शुरुआती कीमत €4000 (लगभग 3.6 लाख रुपये) तय की गई है. लॉटरी जीतने वाले को अपने चुने गए कब्रिस्तान में दफन होने का अधिकार मिलेगा, लेकिन कब्र के रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी उसकी होगी.

इसके लिए रखरखाव शुल्क 10 वर्षों के लिए €976 (करीब 88,000 रुपये) या स्थायी दफन के लिए €17,668 (लगभग 16 लाख रुपये) निर्धारित किया गया है. लॉटरी के विजेताओं की घोषणा जनवरी 2026 में की जाएगी, और यह अवसर केवल पेरिस निवासियों के लिए ही खुला है.

इस देश में भी देखने को मिली थी ये योजना

दिलचस्प बात यह है कि लक्जरी दफन की यह परंपरा नई नहीं है. अमेरिका में यह चलन पहले से लोकप्रिय रहा है. मर्लिन मुनरो की कब्र हॉलीवुड में आज भी आकर्षण का केंद्र है. वहीं, प्लेबॉय के संस्थापक ह्यूग हेफनर ने मुनरो के बगल में अपनी कब्र खरीदी थी. अब पेरिस की यह “दफन लॉटरी” इस ट्रेंड को एक नया यूरोपीय रूप दे रही है, जहां मृत्यु भी अब लक्जरी एड्रेस पाने का प्रतीक बन गई है.

खुशी और सुकून के साथ जीते हैं यहां के लोग, जापान-थाइलैंड भी रह गए पीछे; भारत का यह शहर निकला सबसे खुशहाल

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026