यूपी के भैंसा ‘सरपंच’ की कीमत है 14 करोड़, पूरे देश में सीमन की डिमांड; हर साल करता है लाखों की कमाई

UP Buffalo Sarpanch: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के इस भैंसे की चर्चा पूरे देश में है. बताया जाता है कि इस भैंसे ने अबतक 15 ट्रॉफियां अपने नाम कर ली है. इसकी कीमत 14 करोड़ रुपये है.

Published by Sohail Rahman

Uttar Pradesh Murrah Buffalo Sarpanch: उत्तर प्रदेश से बेहद मजेदार खबर सामने आ रही है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय किसान मेले में एक अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है. जहां एक पालतू जानवर भैंसा काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. मुर्रा नस्ल के इस भैंसा का नाम सरपंच है, जो महज साढ़े चार साल की उम्र में 15 से अधिक ट्रॉफियों को जीतकर चैंपियन बन गया है. अगर इस भैंसे की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 14 करोड़ रुपये है.

भैंसे के मालिक ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले राहुल देव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उनका सरपंच भैंसा उनके लिए बेहद कीमती है. आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसकी कीमत 14 करोड़ रुपये लगाई जा चुकी है. लेकिन वह अभी भी इसे बेचने को तैयार नहीं हैं क्योंकि यह उनकी पहचान बन गया है. उन्होंने बताया कि मात्र साढ़े चार साल की उम्र में यह भैंसा 15 मेलों में भाग ले चुका है. हर बार उसने विशिष्ट प्रदर्शन किया है और ट्रॉफियों को अपने नाम किया है.

यह भी पढ़ें :- 

सरकार का बड़ा तोहफा! पूर्व सैनिकों की मदद अब होगी दोगुनी, शिक्षा से लेकर शादी तक का मिलेगा लाभ

‘सरपंच’ भैंसा का पारिवारिक इतिहास बहुत अच्छा है

राहुल देव आगे बताते हैं कि सरपंच का पारिवारिक इतिहास बहुत अच्छा है. उन्होंने बताया कि उनके पिता बिड़ला भी काफी प्रसिद्ध हैं. इसके अलावा, सरपंच की मां का नाम पारवती है. राहुल देव ने इस भैंसे के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि सरपंच की मां से अब तक आठ संतानें हुई हैं. जो अपनी नस्ल से विशेष पहचान बना रहे हैं.

सालाना हो रही लाखों की कमाई

राहुल देव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भैंस के सीमन को बेचकर वो लाखों की कमाई कर रहे हैं. जहां भी जाते हैं वहीं लोग इस भैंसा के सीमन की डिमांड करते हैं. क्योंकि इसके सीमन से भैंसों की उन्नत नस्ल पैदा हो रही है. देश भर से लोग इसका सीमन खरीदने के लिए उनके पास आते हैं. उन्हें मेलों में भी बड़ी संख्या में लोग उनके सीमन की डिमांड करते हुए दिख जाते हैं. इसके आहार की बात करें तो इसे दूध, कैल्शियम, पौष्टिक आहार, सूखे मेवे और अन्य खाद्य पदार्थ दिए जाते हैं, ताकि इसका स्वास्थ्य हमेशा ठीक रहे.

इनके नाम सरपंच के पीछे भी एक अनोखी  कहानी है. यह उन जानवरों की खासियत है जो आमतौर पर आधे घंटे के अंदर अपने आप खड़े हो जाते हैं. सरपंच जन्म के तुरंत बाद खड़ा हो गया. इसलिए उसका नाम सरपंच रखा गया.

यह भी पढ़ें :- 

कैसे हैं प्रेमानंद जी महाराज? बागेश्वर धाम के Dhirendra Shastri ने संत के स्वास्थ्य को लेकर बताया पूरा सच

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026