ठर्रा लगाकर सोता था ये मुगल बादशाह! बेवड़ेपने की सारी हदें कर दी थीं पार, फिर करता था ये काम

Mughal Harem: इतिहास में एक ऐसा मुगल बादशाह है जो न केवल वास्तुकला और प्रशासन में अपने योगदान के लिए जाना जाता था, बल्कि शराब और अफीम की लत के लिए भी काफी मशहूर था. शराबी राजा के नाम से मशहूर यह शख्स कोई और नहीं बल्कि जहांगीर था.

Published by Heena Khan

Mughal Emperor: मुग़ल सलतनत से जुड़ी कई ऐसी कहानियां हैं जो काफी हैरान कर देने वाली है. वहीं इतिहास में एक ऐसा मुगल बादशाह है जो न केवल वास्तुकला और प्रशासन में अपने योगदान के लिए जाना जाता था, बल्कि शराब और अफीम की लत के लिए भी काफी मशहूर था. शराबी राजा के नाम से मशहूर यह शख्स कोई और नहीं बल्कि जहांगीर था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहांगीर की नशे की लत ने उसके निजी जीवन और उसके शासन, दोनों को बुरी तरह प्रभावित किया. चलिए इसके बारे  में जान लेते हैं. 

जानिये कैसे शुरू हुई लत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहांगीर को बहुत कम उम्र में ही इसकी लत लग चुकी थी. दरअसल, इन्हे 15 साल की उम्र में, खांसी के इलाज के लिए गुलाब जल में शराब मिलाकर पिला दी. शराब का यह औषधीय प्रयोग धीरे-धीरे उनकी आदत में बदल गया. बाद में, अफगान विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई के दौरान, किसी ने उन्हें थकान दूर करने के लिए शराब पीने की सलाह दी. इससे उनकी शराब पर निर्भरता और बढ़ गई और उनकी लत सालों तक जारी रही.

इन नशों की थी लत

दरअसल, जहांगीर के शराब के प्रति गहरे प्रेम का वर्णन उनकी आत्मकथा, तुज़ुक-ए-जहांगीरी में मिलती है. कहा जाता है कि जहांगीर दिन में लगभग 20 गिलास शराब पीते थे. इतना ही नहीं दिन में 14 और रात में 6 गिलास शराब के बिना उनका गुजारा नहीं होता था. इसके अलावा, अपनी लत को पूरा करने के लिए वो ईरान और मध्य एशिया से भी शराब मंगवा लेते थे. इतना ही नहीं ये बादशाह अफीम भी खाता था.

फिर दिखने लगा बुरा असर

जहांगीर की शराब की लत ने उसके स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाला. एक समय तो वो इतना कमज़ोर हो गया था कि एक गिलास शराब भी नहीं पी पाता था. वहीं जहांगीर के डॉक्टर ने चेतावनी दी थी कि अगर उसने शराब पीना बंद नहीं किया, तो वो छह महीने भी जीवित नहीं रह पाएगा. इसके बाद, जहांगीर ने अफीम और बाकी मादक पदार्थों का सेवन शुरू कर दिया. समय के साथ, उसकी शासन क्षमता कमज़ोर होती गई और बाद में उसकी पत्नी नूरजहाँ ने प्रशासन की बागडोर संभाली. न केवल जहाँगीर, बल्कि उसके भाई मुराद और दानियाल भी शराब की लत से जूझते रहे, जिसके कारण अंततः उनकी मृत्यु हो गई. शराब और अफीम के प्रति उसके प्रेम ने न केवल उसके निजी जीवन, बल्कि मुग़ल दरबार को भी गहराई से प्रभावित किया. 

खड़े-खड़े Trump ने शाहबाज शरीफ की उतार दी इज्जत! Video देख अब नहीं होगा ट्रंप-PM मोदी की दोस्ती पर शक

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026