एक लाख के नोट से सब्जी खरीदते हैं लोग? जानिए इन देशों की हकीकत

दुनिया के कई देशों में एक लाख का नोट क्यों चलता है. यह सुनने में जरूर हैरान करने वाला लगता है, लेकिन जिन देशों में महंगाई बहुत ज्यादा होती है, वहां ऐसे नोट जरूरी हो जाते हैं.

Published by Komal Singh

आज के समय में जब हम भारतीय रुपयों की बात करते हैं, तो सबसे बड़ा नोट ₹2000 का था , जो अब बंद किया जा चुका है. ऐसे में जब हम “एक लाख का नोट” सुनते हैं, तो थोड़ा चौंकना तो बनता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कुछ देशों में सच में एक लाख (100,000) की कीमत वाले नोट चलते हैं?तो चलिए जानते आखिर ऐसे कौन से देश है जहां पर एक लाख के नोट चलते है ?

 इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में 100,000 इंडोनेशियन रुपिया का नोट चलता है. वहां की मुद्रा “रुपिया” (IDR) है, जिसकी वैल्यू काफी कम है. इसलिए वहां के लोग बड़ी रकम के लेन-देन के लिए 100,000 के नोट का इस्तेमाल करते हैं.हालांकि भारतीय रुपये के मुकाबले इसका मूल्य लगभग ₹500 से भी कम होता है, इसलिए वहां यह नोट आम लोगों के लिए बहुत सामान्य है.  

ईरान

ईरान में मुद्रा का नाम “रियाल” (Rial) है. वहां 100,000 रियाल का नोट बाजार में उपलब्ध है. ईरान में भी महंगाई दर बहुत ज्यादा रही है, जिसकी वजह से वहां बड़े मूल्य वाले नोट आम हो गए हैं. हालांकि, 100,000 रियाल भारतीय रुपये में लगभग ₹200 के आसपास होता है. 

लेबनान

लेबनान में “लीबनीज़ पाउंड” (LBP) चलता है. वहां का सबसे बड़ा नोट 100,000 पाउंड का होता है. पिछले कुछ सालों में लेबनान की अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट आई है और मुद्रा की कीमत बहुत कम हो गई है. इसलिए वहां यह नोट अब सामान्य इस्तेमाल के लिए जरूरी हो गया है.

 वियतनाम

वियतनाम की करेंसी “डॉन्ग” (Dong) है. वहां भी 100,000 डॉन्ग का नोट उपलब्ध है.इसका मूल्य भारतीय रुपये में लगभग ₹350 से ₹400 के बीच होता है. वहां ये नोट सामान्य खर्चों के लिए खूब चलता है. 

 अरमेनिया

अरमेनिया में 100,000 द्राम (Dram) का नोट चलता है. यह देश की सबसे बड़ी करेंसी में से एक है और खासतौर पर बड़ी खरीदारी या बैंक लेन-देन में इसका इस्तेमाल होता है.

एक लाख का नोट क्यों चलता है कुछ देशों में?

जिन देशों में सिक्के की कीमत कम होती है या महंगाई बहुत ज्यादा होती है, वहां छोटी राशि के नोटों से काम नहीं चलता. इसलिए सरकार को बड़े मूल्य के नोट छापने पड़ते हैं. बड़ी रकम का भुगतान करते समय 10-10 या 100-100 के नोट गिनने से अच्छा है कि कुछ बड़े नोट हों, जिससे लेन-देन आसान हो.

Komal Singh
Published by Komal Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026