कौन है दुनिया की पहली महिला? जो 83 बच्चों को देगी ‘जन्म’

Albania AI Minister Diella Pregnant: दुनिया की पहली एआई मंत्री डिएला (Diella) गर्भवती है और वो 83 बच्चों को जन्म देने वाली है. अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने खुद इसकी घोषणा की है.

Published by Sohail Rahman

 Albania AI Minister Diella Pregnant: जब से एआई का अविष्कार हुआ है, तब से लेकर अब तक एआई हर क्षेत्र में जगह बना चुका है. दुनिया भर के कई विशेषज्ञ एआई क्या-क्या कर सकता है? ये सोचकर ही अचंभित हैं. अब जो खबर हम बताने वाले हैं, उसे सुनकर आप न केवल चौंक जाएंगे. बल्कि आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. दुनिया की पहली एआई-जनरेटिड मंत्री डिएला (Diella) गर्भवती हैं और 83 बच्चों को जन्म देने वाली हैं. यूरोपीय देश अल्बानिया में जहां डिएला मंत्री हैं. प्रधानमंत्री एडी रामा ने खुद घोषणा की है कि उनकी एआई मंत्री गर्भवती हैं और 83 बच्चों को जन्म देने वाली हैं.

कौन हैं डिएला? (Who is Diela?)

डिएला दुनिया की पहली एआई मंत्री हैं, जिन्हें सितंबर में नियुक्त किया गया था. इसके साथ ही अल्बानिया एआई बॉट को मंत्री नियुक्त करने वाला पहला देश भी बन गया. डिएला को पारंपरिक अल्बानियाई पोशाक में संसद में पेश किया गया. प्रधानमंत्री एडी रामा के अनुसार, डिएला को भ्रष्टाचार से निपटने और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त किया गया है. एआई बॉट डिएला जिसका अल्बानियाई में अर्थ “सूर्य” होता है, निजी ठेकेदारों को दिए गए सरकारी परियोजनाओं के सभी सार्वजनिक निविदाओं की निगरानी करेगा. बाल्कन देश में सरकारी परियोजनाओं में भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या है.

सरल शब्दों में यह एक चैटबॉट है जो सभी सरकारी अनुबंधों की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेगा. यह अपने काम में कितना सफल होगा, यह तो समय के साथ ही पता चलेगा, लेकिन अभी इस पर चर्चा जारी है. प्रधानमंत्री एडी रामा ने यह अनोखी घोषणा करते हुए कहा कि डिएला 83 एआई “बच्चों” को जन्म देंगी, प्रत्येक सोशलिस्ट पार्टी के सांसद के लिए एक होगा. 

यह भी पढ़ें :-

इधर एशिया के दौरे पर आए ट्रंप उधर यूक्रेन ने रूस में मचा दी तबाही, किया अब तक सबसे बड़ा हमला

प्रधानमंत्री एडी रामा ने क्या-क्या कहा? (What did Prime Minister Edi Rama say?)

प्रधानमंत्री एडी रामा ने बर्लिन में ग्लोबल डायलॉग (बीजीडी) को संबोधित करते हुए आगे कहा कि एडी रामा को उम्मीद है कि 2026 के अंत तक ये बच्चे पूरी तरह से काम करने लगेंगे. उनके अनुसार, अगर संसद में कोई कॉफ़ी पीने के लिए बाहर जाता है, तो उसका एआई बच्चा उसे बताएगा कि उनके अनुपस्थित रहने के दौरान क्या हुआ था और उन्हें आगे किस पर चर्चा करनी चाहिए. दूसरे शब्दों में, प्रत्येक सदस्य का अपना डिजिटल सहायक होगा. एडी रामा की बात करें तो वे मई 2025 में लगातार चौथी बार प्रधानमंत्री पद संभालेंगे.

एडी रामा ने उम्मीद जताई है कि ये बच्चे 2026 के अंत तक पूरी तरह से काम करने लगेंगे. उनके अनुसार, अगर संसद में कोई कॉफ़ी पीने जाता है, तो उनका एआई बच्चा उन्हें बताएगा कि उनकी अनुपस्थिति में क्या हुआ और उन्हें आगे क्या चर्चा करनी चाहिए. दूसरे शब्दों में, प्रत्येक सदस्य का अपना डिजिटल सहायक होगा.

यह भी पढ़ें :- 

‘जहन्नुम की सैर’ करने पहुंचे 25 आतंकी! इस बार भारत नहीं बल्कि इस देश ने कर दिया काम तमाम

Sohail Rahman

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026