Jabalpur Riot: छोटी सी चिंगारी बनी आग! जबलपुर में मस्जिद-मंदिर पर क्यों हुआ जमकर पथराव? काबू में नहीं आ रहे थे दंगाई

Jabalpur Violence: मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है. दरअसल, जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में गुरुवार रात करीब 9 बजे किसी विवाद के को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया. बता दें कि एक धार्मिक जगह के बाहर रेलिंग तोड़ने से गुस्साए दोनों ग्रुप ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की है.

Published by Heena Khan

Jabalpur Violence: मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है. दरअसल, जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में गुरुवार रात करीब 9 बजे किसी विवाद के को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया. बता दें कि एक धार्मिक जगह के बाहर रेलिंग तोड़ने से गुस्साए दोनों ग्रुप ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की है. जानकारी के मुताबिक कुछ लोग मामूली रूप से घायल भी हुए हैं. साथ ही आपको बता दें इस हादसे में पुलिस ने दंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े. तनाव इतना बढ़ गया है कि कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय मौके पर पहुंच गए. अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है. पुलिस का दावा है कि स्थिति काबू में है और जांच के बाद केस दर्ज करने की बात कही है.

Actresses pregnancy before marriage: शादी से पहले प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रहीं ये एक्ट्रेसेस, टाइमिंग ने बटोरी थीं सुर्खियां

मंदिर मस्जिद को लेकर हुआ विवाद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना सिहोरा के वार्ड नंबर 5 के आजाद चौक की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने हैं. वहीं रात करीब 9 बजे मंदिर में आरती हो रही थी. उसी समय कुछ लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे. किसी बात को लेकर दोनों समुदायों के युवकों के बीच तीखी बहस हो गई. इस दौरान कुछ लोगों ने नारे लगाकर माहौल खराब कर दी है. इसी बीच, एक युवक ने दुर्गा मंदिर की ग्रिल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. इससे हिंदू युवक भड़क गए और हाथापाई हो गई. थोड़ी देर बाद, कई मुस्लिम युवक आ गए और मंदिर परिसर में घुसने लगे.

छोड़े गए आंसू गैस के गोले

बता दें कि इस विवाद ने हिंसक रूप कब धारण कर लिया पता ही नहीं चला, झगड़ा इतना बढ़ गया था की संभालना मुश्किल हो गया. दोनों पक्षों के बीच थोड़ी देर के लिए कहासुनी हुई. मुस्लिम पक्ष ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. यह हंगामा करीब 10 मिनट तक चलता रहा. अचानक हुए पत्थरबाजी और हमले से भगदड़ मच गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. दंगाइयों को काबू करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए. इसके बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया. तनाव को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस सुपरिटेंडेंट संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे.

Aaj Ka Mausam: कहीं बरसेंगे ओले तो कहीं बारिश! जानिए दिल्ली से लेकर राजस्थान का ताजा मौसम अपडेट, IMD अलर्ट

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

RR vs MI weather Forecast: करोड़ों फैंस को झटका! RR vs MI मुकाबले पर मंडराया संकट, बारिश बन सकती है विलेन

RR vs MI weather Forecast: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स…

April 7, 2026

iGOT कर्मयोगी क्या है? जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन और उठाएं सरकारी ट्रेनिंग का लाभ

iGOT Karmayogi use guide: iGOT (इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग) कर्मयोगी ऐप का मकसद रूल-बेस्ड से…

April 7, 2026

MBOSE Class 10 Result 2026 Out: जारी हो गया मेघालय बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

MBOSE Class 10 Result 2026 Out: मेघालय बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट जारी हो गया…

April 7, 2026

पंजाब की राजनीति में आया भूचाल, नवजोत कौर सिद्धू ने किया नई पार्टी का ऐलान; कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

Navjot Kaur Sidhu launches new party: पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत…

April 7, 2026

Akshay Kumar Viral Video: फकीरों जैसी हालत में दिखे अक्षय कुमार! फटी शर्ट- फटा कोर्ट देख, फैंस भी हैरान

Akshay Kumar Viral Video: अपनी फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर अक्षय कुमार के लुक ने…

April 7, 2026