Winter Solstice 2025: 21 दिसंबर को पड़ेगी साल की सबसे लंबी रात, जानें कितने घंटे रहेगा अंधेरा

Winter Solstice 2025: 21 दिसंबर का दिन बहुत विशेष होने वाला है. इस दिन लंबे समय तक अंधेरा रहेगा और साल की सबसे लंबी रात होगी. जानें क्या होती है शीतकालीन संक्रांति.

Published by Tavishi Kalra

Winter Solstice 2025: 21 दिसंबर 2025, रविवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. यह साल का सबसे छोटा दिन होगा, इस दिन रात सबसे लंबी होगी और दिन सबसे छोटा होगा. इस दिन को शीतकालीन संक्रांति यानि Winter Solstice के नाम से भी जाना जाता है.

क्या होती है शीतकालीन संक्रांति?

इसके शीत अयनकाल भी कहते हैं. यह एक एक खगोलीय घटना है, जो हर साल में दो बार होती है, पहली बार ग्रीष्म ऋतु यानि गर्मियों और दूसरी बार शीत ऋतु सर्दियों में होती है. इस दिन पृथ्वी की सूर्य से दूरी अधिक होती है और चांद की रोशनी पृथ्वी पर अधिक समय तक बनी रहती है. 

अयनकाल वह समय है, जब हर साल, सूर्य आकाश में अपनी सर्वोच्च अवस्था में स्थित हो जाता है, जैसा कि, उत्तरी या दक्षिणी ध्रुव से देखा जाता है. अयनकाल के समय पृथ्वी की धुरी का झुकाव (सूर्य के सम्बन्ध में) अधिकतम 23° 26′ होता है. हर साल यह घटना 21 या 22 दिसंबर को होती है.

कितनी लंबा होगा दिन?

साल 2025 में 21 दिसंबर का दिन साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात वाला दिन होने वाला है. यह ब्रह्मांड में महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होगी. इस दिन, दिन 10 घंटे 26 मिनट का होगा और रात लगभग 13 घंटे, 34 मिनट की होगी. यानी दिन और रात में 3 घंटे 22 मिनट का अंतर होगा.

Related Post

इस दिन दिल्ली में सूर्योदय सुबह 7:14 मिनट पर होगास वहीं सूर्यास्त शाम 5:40 मिनट पर होगा.  सूर्य 14 जनवरी संक्रांति पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. साल में 365 दिन होते हैं और हर दिन औसत 24 घंटे का होता है, लेकिन साल में चार दिन ही ऐसे होते हैं, जिनकी अलग ही खासियत है. इन चार दिनों में 21 मार्च, 21 जून, 23 सितंबर और 21 दिसंबर आते हैं. इसमें सबसे छोटा, सबसे बड़ी रात होती है. वहीं, 21 मार्च और 23 सितंबर को दिन-रात बराबर होते हैं.

Tulsi Mala Explainer: तुलसी माला को पहनने के नियम क्या होते हैं? इसका धार्मिक महत्व क्या है?

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो नोट कर लें अपने-अपने शहर के ताजा रेट्स

Gold Silver PriceToday: सोना-चांदी में पिछले एक सप्ताह से चल रहा गिरावट का दौर मंगलवार…

February 3, 2026

Yamaha EC-06 launch: यामाहा का EC-06 स्कूटर हुआ लॉन्च, एक चार्ज में 150 से ज्यादा KM तक लगाएगी दौड़, जानें कीमत

Yamaha EC-06 launch: यामाहा ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06 लॉन्च किया है.…

February 3, 2026

क्या पाकिस्तान के बहिष्कार के बावजूद श्रीलंका जाएगी भारतीय टीम? क्या कहते हैं ICC नियम; यहां समझें

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान सरकार ने टीम को SSC कोलंबो ग्राउंड में होने वाले…

February 3, 2026

Income Certificate Apply Online: घर बैठे मिलेगा आय प्रमाण, जानें ऑनलाइन अप्लाई करने के आसान तरीके

Income Certificate Apply Online: भारत में आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन (e-District) या ऑफलाइन तहसील/राजस्व कार्यालय…

February 3, 2026

Maha Tirtharaj: विश्व का एकमात्र ‘महा तीर्थराज’, जहां होता है पांच नदियों का महासंगम

Maha Tirtharaj: विश्व में एक ऐसा पवित्र स्थान है जहां एक नहीं बल्कि 5 नदियों…

February 3, 2026