Diwali Tips and Tricks: सिर्फ 2 रुपये में खत्म होंगे कॉकरोच! ‘नानी मां’ का देसी नुस्खा कर देगा चमत्कार

Cheap Trick To Get Rid Of Cockroaches: अब महंगे स्प्रे नहीं, बस 2 रुपये की इन चीजों से होगा कॉकरोच का सफाया. नानी मां का यह देसी नुस्खा घर को बनाएगा साफ, सुरक्षित और खुशबूदार. जानें कैसे.

Published by Mohammad Nematullah

Cheap Trick To Get Rid Of Cockroaches: कई बार पूरा घर साफ करने के बाद भी किचन के कोना में कॉकरोच की फौज मिल ही जाती है. त्योहार का मौसम हो या रोजाना की सफाई. इन ज़िद्दी कीड़ों से छुटकारा पाना सबसे मुश्किल काम होता है. बाजार के महंगे स्प्रे और जेल कुछ देर के लिए तो राहत दे देते हैं, लेकिन इनके केमिकल सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकते है. इसी बीच, YouTube चैनल  ‘नानी मां की किचन क्रिएशन’ पर शेयर किया गया एक नुस्खा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. कॉकरोच को बिना मारे घर से भगाने में सिर्फ़ 2 रुपये लगते है.

कॉकरोच भगाने के लिए क्या करें?

  • इस उपाय के लिए आपको बस दो चीज़ें चाहिए कॉफ़ी पाउडर का एक छोटा 2 रुपये का पैकेट और थोड़ी सी सफेद चीनी.
  • कॉफ़ी में मौजूद कैफ़ीन की तेज गंध कॉकरोचों को असहज कर देती है.
  • चीनी उन्हें आकर्षित करती है और उन्हें उस जगह खींच लाती है जहां यह मिश्रण रखा है.
  • कॉफ़ी पाउडर को एक छोटे कटोरे में डालें और उसमें आधा छोटा चम्मच चीनी मिलाएं. दोनों को अच्छी तरह मिलाएंं…यह आपका जादुई चारा बन जाएगा.

इस मिश्रण को कहां रखें?

  • अब इस कटोरे को उन जगह पर रखें जहां कॉकरोच सबसे ज़्यादा दिखाई देते है.
  • सिंक के नीचे वाली अलमारी में
  • गैस सिलेंडर या रेफ्रिजरेटर के पीछे
  • स्टोर रूम या अंधेरी दरारों में
  • ध्यान रखें कि कटोरा बच्चों या पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रहे. यह नुस्खा जहरीला नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है.

यह नुस्खा कैसे काम करता है?

जब कॉकरोच चीनी के लालच में इस मिश्रण के पास आते हैं, तो कॉफ़ी की तेज़ गंध उनके तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है. यह बेचैनी उन्हें उस जगह से जाने पर मजबूर कर देती है. धीरे-धीरे कॉकरोच घर से भाग जाते हैं…बिना किसी रसायन या ज़हरीले स्प्रे की ज़रूरत के.

Related Post

इस बात का ध्यान रखें

कॉफ़ी की खुशबू कुछ दिनों बाद गायब हो जाती है, इसलिए हर 2-3 दिन में एक नया मिश्रण बनाएं और पुराने को बदल दें. इसके अलावा अपने घर की दीवारों में दरारें और छेद बंद कर दें ताकि तिलचट्टे दोबारा घर में प्रवेश न कर सकें.

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026