Nita Ambani’s NMACC Event: नीता अंबानी, जो Reliance Foundation की संस्थापक-अध्यक्ष हैं, ने मुंबई में आयोजित Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC) की तीसरी वर्षगांठ के कार्यक्रम में अपनी शानदार उपस्थिति से सभी का ध्यान आकर्षित किया. इस खास मौके पर उन्होंने पारंपरिक और बेहद खूबसूरत आइवरी और गोल्ड कांचीवरम साड़ी पहनी.
नीता अंबानी की ये साड़ी ‘स्वदेश’ कलेक्शन से थी, जिसे कारीगर आर. वरधान ने हाथ से बुना था. इस साड़ी को तैयार करने में चार महीने से ज्यादा का समय लगा, जो इसकी बारीकी और मेहनत को दिखाता है. इसके साथ उन्होंने मैरून और गोल्ड रंग का मैचिंग ब्लाउज पहना, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा था. आभूषणों में उन्होंने रूबी और बसरा मोती के मोर डिजाइन वाले झुमके पहने, जो पारंपरिक सुंदरता को दिखाता हैं. इसके अलावा उन्होंने साधारण सोने की चूड़ियां और कुछ स्टेटमेंट रिंग्स पहनीं, जो उनके पूरे लुक में हल्की चमक जोड़ रही थीं.
हेयरस्टाइल और मेकअप
उनका हेयरस्टाइल बेहद सिंपल और क्लासिक था. उन्होंने बीच से मांग निकालकर बालों का जुड़ा बनाया, जिसे ताजे सफेद फूलों (गजरा) से सजाया गया था. मेकअप भी हल्का और नेचुरल रखा गया हल्का आई मेकअप, थोड़ी सी ब्लश और न्यूड लिप शेड. माथे पर लगी लाल बिंदी ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए.
भाषण में भारतीय संस्कृति का महत्व
अपने संबोधन में नीता अंबानी ने भारतीय संस्कृति में ‘तीन’ अंक के महत्व को बताया. उन्होंने Trimurti ब्रह्मा, विष्णु और महेश का उल्लेख किया, साथ ही तीन देवियों सरस्वती, लक्ष्मी और काली जी का भी जिक्र किया. उन्होंने पवित्र नदियों की त्रिवेणी गंगा, यमुना और सरस्वती का उदाहरण देते हुए इस सांस्कृतिक विरासत को NMACC की उपलब्धि से जोड़ा.
उन्होंने कहा कि इस सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना का उद्देश्य भारत की श्रेष्ठ कला को दुनिया तक पहुंचाना और दुनिया की बेहतरीन कला को भारत में लाना है.
समापन संदेश
अपने समापन भाषण में उन्होंने सभी का धन्यवाद किया और भारत की संस्कृति व विरासत को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई. उन्होंने विश्वास जताया कि भारत की सांस्कृतिक पहचान विश्व लेवल पर और मजबूत होगी.
रणवीर सिंह की सराहना
Ranveer Singh ने भी NMACC की जमकर तारीफ की. उन्होंने इसे परफॉर्मिंग आर्ट्स के लिए ‘गोल्ड स्टैंडर्ड’ बताया और कहा कि ये जगह कलाकारों के लिए एक नया मंच प्रदान करती है. उन्होंने ये भी कहा कि मुंबई में इस तरह का विश्वस्तरीय केंद्र होना गर्व की बात है.
बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी
इस भव्य कार्यक्रम में कई बड़े सितारे शामिल हुए। इनमें शाहिद कपूर और मीरा कपूर, जावेद अख्तर और शबाना आजमी, रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, सलमान खान, काजोल, सुनील शेट्टी, नीतू कपूर और अनन्या पांडे जैसे कई नाम शामिल हैं.