मंचूरियन और चिली चिकन का चीन से नहीं कोई रिश्ता – जानें असली कहानी

सभी लोग चाइनीज बड़े चाव से खाते है लेकिन उन्हें शयद ये नहीं पता होगा की बहुत सी ऐसी डिश है जो चीन ने नहीं बल्कि बाकि जगहों से ईजाद हुई है. उनके नाम है हक्का नूडल्स, स्प्रिंग रोल....

Published by Anuradha Kashyap

भारत में अगर किसी रेस्तरां में जाएं और “चाइनीज” सेक्शन पर नजर डालें, तो नाम तो चीनी लगते हैं, लेकिन इनका जन्म चीन में नहीं, बल्कि भारत और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हुआ है. असल में ये डिशेज़ चीनी स्वाद और स्थानीय मसालों का अनोखा मेल हैं. इन्हें परोसने का तरीका, उनका स्वाद और तड़का सब हमारी मिट्टी के हिसाब से बदला गया. चलिए जानते हैं ऐसी 6 मशहूर डिशेज़ के बारे में, जो चाइनीज कहलाती हैं, पर असल में चीन की नहीं हैं.

चिकन मंचूरियन – मुंबई की देन

नाम में “मंचूरियन” ज़रूर है, लेकिन ये डिश कभी मंचूरिया में बनी ही नहीं, 1970 के दशक में मुंबई के एक चीनी-भारतीय शेफ नेल्सन वांग ने इसे बनाया. उन्होंने भारतीय मसालों की जगह सोया सॉस, अदरक, लहसुन और कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल किया. नतीजा एक नई डिश का जन्म हुआ, जिसने पूरा इंडो-चाइनीज फूड कल्चर बदल दिया.

चॉप सुए अमेरिका की रसोई से निकला “चाइनीज”

चॉप सुए असल में चीनी प्रवासियों की मेहनत और समझदारी का नतीजा है कहा जाता है कि सैन फ्रांसिस्को के एक शेफ ने बची हुई सब्ज़ियों और मीट को सोया सॉस में मिलाकर एक नई डिश बना दी. अमेरिका में यह “चाइनीज फूड” का चेहरा बन गई, लेकिन चीन में कोई इसे नहीं जानता .

जनरल त्सो का चिकन – न्यूयॉर्क में जन्मी डिश

जनरल त्सो का चिकन सुनने में चीनी लगता है, पर इसका चीन से कोई रिश्ता नहीं, 1970 के दशक में न्यूयॉर्क में यह डिश तैयार की गई थी. इसे हुनान के स्वाद से प्रेरित कहा गया, लेकिन चीन में किसी को इस “जनरल” के चिकन का पता तक नहीं.

हक्का नूडल्स – कोलकाता की खास पहचान

भारत में अगर कोई डिश “इंडो-चाइनीज” का चेहरा है, तो वह है हक्का नूडल्स. इसका जन्म चीन में नहीं, बल्कि कोलकाता के चाइनाटाउन में हुआ, हक्का समुदाय के प्रवासियों ने भारतीय स्वाद को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया, इसमें हरी मिर्च, कैप्सिकम और सोया सॉस का खास मेल इसे भारतीय बना देता है.

स्प्रिंग रोल – सड़क पर बदला इसका रूप

स्प्रिंग रोल नाम जरूर चीन से आया है, लेकिन जो हम खाते हैं, वो भारतीय और अमेरिकी स्वाद का परिणाम हैं. चीन में इन्हें हल्का, स्टीम या पैन-फ्राइड किया जाता है, जबकि हमारे यहां इन्हें डीप फ्राई कर कुरकुरा बनाया जाता है, भारी स्टफिंग और मोटे रैपर के साथ, यह अब एक स्नैक का रूप ले चुका है, परंपरा का नहीं.

चिली चिकन – भारतीय तड़के का कमाल

चिली चिकन शायद भारत की सबसे लोकप्रिय “चाइनीज” डिश है, पर इसकी जड़ें पूरी तरह भारतीय हैं. कोलकाता के चीनी रसोइयों ने इसमें सोया सॉस, सिरका, हरी मिर्च और भारतीय मसालों का तड़का लगाकर इसे बनाया, यह डिश धीरे-धीरे पूरे देश में मशहूर हो गई और हर स्ट्रीट फूड स्टॉल की पहचान बन गई.

Anuradha Kashyap

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026