Male Infertility: मोबाइल की लत बना रही है मर्दों को कमजोर, स्पर्म काउंट पर पड़ रहा है जबरदस्त असर

Male infertility: हम सभी रोजमर्रा के कई कामों के लिए अपने मोबाइल फोन से चिपके रहते हैं, किराने का सामान खरीदने से लेकर मैसेज और ईमेल देखने, कॉल करने या वीडियो देखने तक. यह हमारे जीवन का एक मुख्य हिस्सा बन गया है, लेकिन क्या यह हमारे लिए एक "बड़ा दुश्मन" भी साबित हो रहा है आइए जानतें है.

Male infertility Problems: आज के समय में मोबाइल हमारे जीवन का बेहद अहम हिस्सा बन गया है लेकिन कई अध्ययनों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल के प्रति आगाह भी किया है. क्योंकि यह आखों की समस्याओं और मानसिक समस्याओं के साथ- साथ नपुंसकता में भी योगदान दे रहा है. वैज्ञानिकों ने बताया है कि मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग और उसे पकड़ने का तरीका गंभीर प्रजनन समस्याओं में योगदान दे रहा है. पैंट की जेब में मोबाइल फोन रखने से पुरुषों के जननांगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे लंबे समय तक नपुंसकता हो सकती है. ये उपकरण पुरुषों और महिलाओं दोनों के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए गए हैं.

प्रजनन क्षमता पर मोबाइल फोन का प्रभाव

रिपोर्ट बताती हैं कि पिछले चार-पांच दशकों में पुरुषों में प्रजनन संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ी है. अब तक, पर्यावरणीय और जीवनशैली को इसके लिए ज़िम्मेदार माना जाता रहा है. कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि मोबाइल फोन का यूज भी पुरुष प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित कर सकते हैं.अध्ययन यह भी बताते हैं कि मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग से शुक्राणुओं की संख्या में कमी आ सकती है. इन उपकरणों के लंबे समय तक संपर्क में रहने से नपुंसकता का खतरा भी बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें: 

Related Post

रिश्तों में खटास ला सकती हैं सेक्स से जुड़ी ये 5 गलतफहमियां, पढ़ें सच्चाई जो आपकी लाइफ खराब कर रही खराब

सेक्स लाइफ पर असर डाल सकता है पेट का खराब होना, जानें वो कारण जो रिश्तों में ला सकते हैं खटास

अध्ययन में क्या पाया गया?

जिनेवा विश्वविद्यालय और स्विस ट्रॉपिकल एंड पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य पर मोबाइल फोन के उपयोग की जांच की. ज़्यादातर पुरुष अपने मोबाइल फोन अपनी जेब में रखते हैं, जिससे प्रजनन स्वास्थ्य और शुक्राणु स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. फोन का अत्यधिक उपयोग हानिकारक हो सकता है.फर्टिलिटी एंड स्टरिलिटी नामक पत्रिका में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं ने 2005 से 2018 के बीच सैन्य भर्ती केंद्रों पर 18 से 22 वर्ष की आयु के 2,886 पुरुषों की जांच की. जीवनशैली की आदतों के अलावा, प्रतिभागियों से यह भी पूछा गया कि वे कितनी बार अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026