सिर्फ चेहरे की खूबसूरती नहीं, सोच और आत्म-सम्मान पर भी असर डालता है मेकअप, जानें कैसे

Makeup Benefits: नई रिसर्च के मुताबिक, मेकअप सिर्फ चेहरे की खूबसूरती नहीं बढ़ाता, बल्कि दिमाग को एक्टिव और आत्मविश्वास को भी बूस्ट करता है। जानें कैसे यह साधारण रूटीन मानसिक स्वास्थ्य पर डालता है गहरा असर।

Published by Shraddha Pandey

मेकअप अक्सर चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए इस्तेमाल होता है लेकिन एक नई रिसर्च के अनुसार यह दिमाग को भी फायदा पहुंचा सकता है और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। खास बात यह है कि यह प्रभाव सिर्फ सामाजिक नहीं बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी सिद्ध हो सकता है।

मस्तिष्क और मूड पर असर

Neuroscience और वेलबीइंग रिसर्च की एक स्टडी ने बताया है कि दृश्य सुंदरता, जैसे मेकअप हमें सकारात्मक भावनाएं देती है। दिमाग में डोपामाइन, सेरोटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर रिलीज होते हैं जो खुशी और सुकून का एहसास बढ़ाते हैं। साथ ही हिप्पोकैम्पस (स्मृति केंद्र) और प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स (सोच-विचार और योजना बनाने वाला हिस्सा) एक्टिव हो सकते हैं, जिससे हमारी सोच तेज और स्पष्ट होती है।

लोहे जैसे हड्डियां होगी मजबूत और इन 5 समस्याओं के लिए रामबाण है इस एक फल का सेवन,जानिए इसके जबरदस्त फायदे

दिमाग की थेरेपी की तरह

मेकअप लगाना एक रूटीन और क्रिएटिव प्रक्रिया हो सकती है, जैसे आप चेहरे को एक केनवास समझकर रंग-रंग में पेंट करना शुरू कर देते हैं। यह माइंडफुलनेस लाता है, यानी वर्तमान में बने रहने की क्षमता, जिससे तनाव, चिंता और अतीत या भविष्य की उलझनें कम होती हैं।

खुद को देख कर आत्म-अनुभव सुधारना

Related Post

अगर आप कैमरे में अपना चेहरा मेकअप के साथ देखती हैं, तो तस्वीर बेहतर दिखती है। यह न सिर्फ दूसरों की नजर में बल्कि अपनी खुद की नजर में आपकी छवि को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है, जिससे आत्म-सम्मान और आत्म-छवि मजबूत होती है।

नारियल पानी पीने से पहले जानें इसके फायदे और साथ ही साथ नुकसान, जान लें सेवन करने का सही तरीका

मेकअप में पॉजिटिव एनर्जी

मेकअप सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने का साधन नहीं यह वास्तव में दिमाग को सक्रिय करने, सकारात्मक न्यूरोकेमिकल रिलीज करने और आत्मविश्वास को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। हल्के रंग और सुंदरता सिर्फ चेहरे को रंगते नहीं, बल्कि आपके मूड और सोच को भी प्रेरित कर सकते हैं।

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026