कॉल-मैसेज बंद? हो सकता है आपके रिश्ते में शुरू हो गई हो ‘घोस्टिंग’!

अगर आपका पार्टनर अचानक बातों से दूरी बनाने लगे, कॉल या मैसेज का जवाब न दे, तो सावधान हो जाइए, ये 'घोस्टिंग' की शुरुआत हो सकती है, ऐसे संकेत रिश्ते में कुछ संदिग्ध चलने का इशारा देते हैं, जिसे नज़रअंदाज़ न करें.

Published by Anuradha Kashyap

Ghosting In Relationships: रिश्ते की शुरुआत में हर दिन घंटों बातें होना आम बात होती है लेकिन अगर अचानक आपके पार्टनर के कॉल, मैसेज या रिप्लाई बंद हो जाएं, तो ये सिर्फ व्यस्तता नहीं बल्कि घोस्टिंग की शुरुआत हो सकती है. जब कोई व्यक्ति बिना बताए दूरी बना लेता है और संपर्क से बचने लगता है, तो समझ लें कि इमोशनल कनेक्शन कमजोर हो चुका है, रिश्ते में कन्वर्सेशन का टूटना अक्सर उसके अंत की पहली चेतावनी होती है.

बदलता रवैया: जब प्यार की जगह उदासी ले ले

पहले जो व्यक्ति आपकी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देता था, अब वही आपको नजरअंदाज करने लगे, तो सतर्क हो जाएं. ये बदलाव सिर्फ मूड का नहीं, बल्कि रिश्ते के ठंडे पड़ने का संकेत है. जब पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने के बजाय हर बात में दूरी महसूस कराने लगे, तो ये बताता है कि वो धीरे-धीरे रिश्ता खत्म करने की तैयारी कर रहा है, घोस्टिंग से पहले यही सबसे आम बदलाव देखने को मिलता है.

झूठे बहाने: जब हर मुलाकात के लिए वजह बन जाए

अगर आपका साथी बार-बार मिलने से बचता है, और हर बार कोई नया बहाना देता है कभी काम का, कभी थकान का तो समझिए बात कुछ और है. रिश्ते में दिलचस्पी रखने वाला इंसान वक्त निकाल ही लेता है, जब बहानों की लिस्ट बढ़ने लगे और सच्चाई कम दिखे, तो ये साफ इशारा होता है कि वह भावनात्मक रूप से दूर जा रहा है, ये भी घोस्टिंग की प्रक्रिया का हिस्सा है.

सोशल मीडिया का खेल: ऑनलाइन एक्टिव, पर आपसे गायब

आज के दौर में सोशल मीडिया इंसान की मौजूदगी का सबूत बन गया है, अगर आपका पार्टनर सोशल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव है लेकिन आपके संदेशों को नजरअंदाज कर रहा है, तो ये संकेत है कि वह आपसे बच रहा है. यह डिजिटल दूरी, असल दूरी में बदल जाती है.

बातों में ठंडापन: जब प्यार की जगह चुप्पी आ जाए

पहले जो हर बात में अपनापन दिखाता था, अब वही कुछ कहने से कतराता है, तो यह भावनात्मक अलगाव का संकेत है. जब पार्टनर की बातों में रुचि, देखभाल या सच्चाई की कमी दिखने लगे, तो रिश्ता धीरे-धीरे खत्म होने की ओर बढ़ रहा होता है, घोस्टिंग अक्सर इसी ठंडे व्यवहार से शुरू होती है और एक दिन पूरी तरह खत्म हो जाती है.

Anuradha Kashyap
Published by Anuradha Kashyap

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026