सड़ रहा है सिंक और हो गया है जाम, इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल, चुटकियों में महकेगा किचन

Diwali kitchen Tips: दिवाली की सफ़ाई के दौरान किचन सिंक का जाम होना अक्सर एक बड़ी समस्या बन जाता है. लेकिन, उबलते पानी, बेकिंग सोडा और सिरके, प्लंजर या वायर हैंगर जैसे कुछ आसान घरेलू उपायों से इस समस्या को दूर किया जा सकता है.

Published by Heena Khan

Kitchen Tips: दीपावली का त्योहार साफ-सफाई और सजावट का होता है. हर घर में हफ्तों पहले से सफाई शुरू हो जाती है. घर का हर कोना चमकता है, लेकिन किचन की सफाई करते समय अगर सिंक जाम हो जाए, तो सारी मेहनत पर पानी फिर सकता है. किचन सिंक में अक्सर तेल, ग्रीस और खाना-पीना फंसकर पाइप को बंद कर देते हैं. ऐसे में प्लंबर को बुलाना महंगा और समय लेने वाला हो सकता है. लेकिन अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप खुद ही सिंक की सफाई कर सकते हैं. इससे समय भी बचेगा और त्योहार की तैयारियां भी बिना रुकावट पूरी होंगी.

इस तरह करें सिंक साफ

सबसे आसान तरीका है सिंक में उबलता हुआ पानी डालना. जब किचन में रोजाना खाना बनता है तो तेल और चिकनाई पाइप में जम जाती है. उबलता पानी इन जमी हुई चीजों को पिघलाने में मदद करता है और पाइप को खोल देता है. यह तरीका न सिर्फ सस्ता है बल्कि पाइप को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाता. दूसरा असरदार उपाय है बेकिंग सोडा और सिरका. आधा कप बेकिंग सोडा को पहले सिंक में डालें, फिर आधा कप सफेद सिरका डालें. कुछ देर बुलबुले उठेंगे, जिससे पाइप की गंदगी ढीली हो जाती है. फिर गरम पानी डालें ताकि सब कुछ बाहर निकल जाए. ये उपाय आसान भी हैं और असरदार भी, खासकर त्योहार के समय जब सफाई में देर नहीं करनी होती.

Related Post

प्लंजर और तार हैंगर से सिंक की सफाई

अगर सिंक का जाम ज्यादा है, तो प्लंजर का इस्तेमाल करें. प्लंजर पाइप में तेज दबाव बनाता है जिससे अंदर फंसी गंदगी बाहर निकल जाती है. ये तरीका कुछ ही मिनटों में असर दिखाता है. अगर प्लंजर नहीं है, तो एक पुराना तार हैंगर लें, उसे सीधा करें और एक सिरे पर छोटा हुक बना लें. इसे धीरे-धीरे ड्रेन में डालें और फंसी हुई चीजों को निकाल लें. ये खासतौर पर तब काम आता है जब हल्का-फुल्का चोक हो. दीपावली की सफाई में इन छोटे-छोटे उपायों से आप बड़ी समस्या को भी आसानी से सुलझा सकते हैं.

‘अपनी गंदी फोटो भेजो Baby”, छात्राओं से चैतन्यानंद करता था अश्लील बातें; बाबा की WhatsApp Chat देख आंखों पर रखलेंगे हाथ

Heena Khan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026