Home > लाइफस्टाइल > Kiss Day 2026: किस डे के दिन अपने पार्टनर को करें इस खास स्टाइल में विश, रिश्तों में घुलेगी मिठास

Kiss Day 2026: किस डे के दिन अपने पार्टनर को करें इस खास स्टाइल में विश, रिश्तों में घुलेगी मिठास

Kiss Day 2026 Wishes in Hindi | Kiss Day 2026 Shayari | Happy Kiss Day 2026 Wishes: आज 13 फरवरी को हर पार्टनर किस डे मना रहा है. ये दिन प्यार का सबसे अच्छा दिन माना जाता है, आज इस खास दिन पर हम आपके लिए कुछ शायरियां लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने पार्टनर को भेज सकते हैं-

By: sanskritij jaipuria | Last Updated: February 13, 2026 10:51:04 AM IST



Kiss Day 2026 Wishes in Hindi | Kiss Day 2026 Shayari | Happy Kiss Day 2026 Wishes: आज वैलेंटाइन डे से पहले आने वाला दिन है, यानि किस डे. ये दिन अपने प्यार के इजहार का होता है. जब आप अपने पार्टनर को कुछ कह नहीं पाते तो एक किस ही सबकुछ कह जाती है. एक प्यारी सी किस न सिर्फ आपके पार्टनर को खुश करती है बल्कि आपके रिश्ते को भी काफी मजबूत बनाती है. आज 13 फरवरी को लोग ये दिन काफी उत्साह से मनाएंगे. ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को एक अलग स्टाइल से विश करना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ शायरियां लेकर आए हैं, जिन्हें भेज आप अपने इस दिन को और भी खास बना सकते हैं.

चंद लाइनों में कहीं गई ये दिल को छूं लेने वाली शायरियां आपके पार्टनर को काफी अलग फीस करवाएंगी. इन्हें पढ़ आपके पार्टनर के चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल आ जाएगी. तो आइए हम आपतो बताते हैं किस डे के लिए प्यारी सी शायरियां-

Kiss Day 2026 Shayari: किस डे के लिए बेस्ट शायरियां

होंठों से होंठ मिले तो इश्क मुकम्मल हो जाए,
एक छोटी सी किस से दिल पागल हो जाए।
तेरी बाहों में खोकर ये एहसास हुआ,
जैसे सारी दुनिया आज मेरी हो जाए। 
हैप्पी किस डे.. 

लबों को लबों से छू लेने दे,
दिल की हर बात कह लेने दे।
ना रोक ये पल, ना थाम ये रात,
आज किस डे है, जी भर के प्यार कर लेने दे।  
हैप्पी किस डे..

तेरी एक किस में ऐसा जादू है,
जो हर गम को पल में भुला दे।
तेरे होंठों की वो मीठी सी छुअन,
मेरे दिल को जन्नत दिखा दे।  
हैप्पी किस डे..

जब तेरे होंठ मेरे होंठों को छू जाते हैं,
हम दोनों एक दुनिया में खो जाते हैं।
ना रहता है होश, ना रहती है खबर,
बस इश्क के लम्हे याद रह जाते हैं।  
हैप्पी किस डे..

कभी दूर ना जाना मुझसे यूं,
तेरी मुस्कान मेरी जान है।
तेरी एक प्यारी सी किस ही तो,
मेरे प्यार की पहचान है। 
हैप्पी किस डे..

तेरे लबों की वो नरमी,
मेरे दिल में हलचल मचा जाती है।
किस डे पर तेरी एक किस,
मेरी धड़कनों को बढ़ा जाती है।  
हैप्पी किस डे..

आज फिर मौका है इकरार का,
आज फिर दिन है प्यार का।
ले ले मेरी बाहों में सिमट कर,
और दे दे तोहफा एक मीठी सी किस का।  
हैप्पी किस डे..

 

Advertisement